- Hindi News »
- Photos »
- Akshay Kumar To Anupam Kher Stars Gave Message Patriotism On Independence Day
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने दिया देशभक्ति का संदेश
Bollywood Stars on Independence Day: देशभक्ति और गर्व के इस माहौल में बॉलीवुड ने एक बार फिर यह साबित किया कि जब बात मातृभूमि की हो, तो कला और सिनेमा से जुड़े लोग भी दिल से देश के साथ खड़े होते हैं।
- Written By: सोनाली झा
स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने दिया देशभक्ति का संदेश

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का उत्साह चरम पर है। इस खास दिन पर बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए तिरंगे के साथ देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और देश के प्रति अपने गर्व को साझा किया।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर समुद्र तट पर वर्कर्स के साथ ली गई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें पीछे तिरंगा लहरा रहा है। अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा कि आजादी का एहसास और भी अच्छा लगता है जब हम अपने आसपास की जमीन का ध्यान रखते हैं। बीच पर वॉलीबॉल खेलते हुए कुछ असली हीरो मिले, जो हमारे बीच को साफ रखते हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगे की तस्वीर शेयर की हैं। इसमें एक्ट्रेस ने लिखा है कि हमारे देश और उसकी शानदार भावना को सलाम। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

सुनील शेट्टी ने तिरंगा लहराते और सेना के जवानों के साथ पोज देते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुनील शेट्टी ने लिखा कि हमारी सेना जैसी कोई ताकत नहीं। मैं उन वीर जवानों को सलाम करता हूं, जो हमारी रक्षा करते हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगे की तस्वीर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक भावुक संदेश देते हुए आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले हर सेनानी को याद किया। उन्होंने लिखा कि आजादी तोहफे में नहीं आई, इसकी कीमत चुकाई गई है। किसी ने कलम से, किसी ने खून से, किसी ने जेल में जिंदगी बिताई, तो किसी ने भूखे पेट निभाई।

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कुर्ता पहने अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्वभर में रह रहे सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में तरक्की करे। जय हिंद।

गायक गुरु रंधावा ने भी इंस्टाग्राम और तिरंगे के साथ एक बूमरैंग पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मेरा प्यार, मेरी जान, मेरा गर्व, मेरा भारत।

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Akshay kumar to anupam kher stars gave message patriotism on independence day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM


















