एक अनोखी मैराथन दौड़, जिसमें जीतने पर ट्रॉफी या मेडल नही मिलते, आखिर क्यों
एक ऐसी ही दिलचस्प मैराथन के बारे में हम आपको आज बताएंगे। आपने लोगों को मैराथन दौड़ते हुए देखा होगा। जिसे वे अपनी फिटनेस जर्नी का हिस्सा मानते हैं।
- Written By: शिवानी मिश्रा
दुनिया बहुत बड़ी है और यहां पर आपको एक से बढ़कर एक दिलचस्प चीज़ें देखने और सुनने को मिल जाएंगी।
एक ऐसी ही दिलचस्प मैराथन के बारे में हम आपको आज बताएंगे। आपने लोगों को मैराथन दौड़ते हुए देखा होगा। जिसे वे अपनी फिटनेस जर्नी का हिस्सा मानते हैं।
दीघा बीच पर मस्ती के बीच आई मौत जैसी लहर, ह्यूमन चेन बनाकर लोगों ने बचाई महिला की जान
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
दौड़ में जीने के बाद लोगों को इनाम के तौर पर कुछ ऐसा दिया जाता है, जिसे वे यादगार के तौर पर रखते हैं। हमारे पड़ोसी देश चीन में इससे अलग इनाम में कुछ ऐसा ऑफर किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस मज़ेदार मैराथन रेस के बारे में।
चीन में जो हाफ मैराथन आयोजित होती हैं, उनमें कुछ दिलचस्प इनाम दिए जाते हैं। आमतौर पर आप लोगों को मैराथन पूरा करने पर मे़डल, सर्टिफिकेट या फिर ट्रॉफी लेते हुए देखते होंगे।
लेकिन यहां के प्राइज़ कुछ अलग ही हैं। चीन के जिलिन प्रांत की नॉन्ग काउंटी में दो तरह की दौड़ का आयोजन हुआ।
जो इस दौड़ का चैंपियन था। उसे एक गाय इनाम में मिली जबकि रनर अप्स को जंगली मछली दी गई।
इतना ही नहीं इससे आगे देखिए जिन्होंने 20वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें बत्तख और मुर्गा इनाम में दिया गया।
वो रनर्स जो 30वें नंबर पर थे। उन्हें 10 किलो चावल और गेहूं की बोरी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय कृषि से जुड़े रहने के लिए इस तरह के इनाम रखे।
