-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Odisha »
- Why Was The Ratna Bhandar Of Jagannath Temple Opened After 46 Years Where Is The Third Key Of The Treasure Missing
46 बाद क्यों खोला गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार? कहां गायब है खजाने की तीसरी चाबी
- Written By: शानू शर्मा
11 लोगों की मौजूदगी में 46 साल बाद पुरी के जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार खोला गया। जहां से मंदिर के खजाने को निकालकर लकड़ी के संदूक में रखा गया है। हालांकि इस दौरान खजाने के कमरे की तीसरी चाबी गायब थी। वहीं अब सवाल यह भी है कि इस खजाने को कहां रखा जाएगा और इसका क्या किया जाएगा?

जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार (सौजन्य- सोशल मीडिया)
भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार द्वारा 14 जुलाई को पुरी जगन्नाथ मंदिर का ‘रत्न भंडार’ फिर से खोला गया। यह भंडारा 46 सालों बाद खुला, इससे पहले इसे 1978 में खोला गया था। रत्न भंडारे को खोलते समय 11 लोग मौजूद थे। जिसमें मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक, ASI के अधीक्षक, हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और पुरी के नाममात्र राजा भी मौजूद थें। इसके साथ CCTV कैमरे समेत सर्विलांस की पूरी तैयारी की गई थी।
मंदिर प्रशासक ने बताया कि मंदिर के रत्न भंडारे को खोलने की पीछे की पहली वजह उसकी संरचना की मरम्मत करना है। मरम्मत करने के बाद सभी जूलरी को वापस लाया जाएगा। इसके बाद उसकी सूची तैयार कर उसका वैल्यूएशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल बाहरी और अंदर के कमरे में रखे गए आभूषणों को लकड़ी के बॉक्स में भड़कर CCTV की निगरानी में रखा गया है। सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं।
रत्न भंडारे की चाबी गायब
उन्होंने बताया कि 48 घंटे की मेहनत के बाद 6 संदूक तैयार किया गया है। – सागवान की लकड़ी के बने 4.5×2.5×2.5 फुट के 6 संदूक के अंदर के हिस्सों में पीतल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि रत्न भंडारे में दो कमरे हैं। एक बाहरी और आंतरिक कमरा है। बाहरी कमरे की 3 चाबियां थीं। जिसमें एक गजपति महाराज, दूसरी SJTA और तीसरी एक सेवक को सौंपा गया था। वहीं आंतरीक कमरे की चाबी गायब है। हालंकि उसे नई चाबी से खोलने के बाद फिर से सील कर दिया जाएगा। जिसके बाद नई चाबी को जिला कोषागार में रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग? जानिए महाप्रसाद की रसोई के चमत्कार
घर बैठे मंगवाएं भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध सेवा
जगन्नाथ के खजाने से गायब हो गए रत्न, जांच समिति अध्यक्ष जस्टिस रथ ने जताई आशंका
आज खुलेगा 46 वर्षो से बंद श्री जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, आखिरी बार 1978 में था खुलवाया
क्यों खुला रत्न भंडारे का दरवाजा
मंदिर के रत्न भंडारे का पहले मिकैनिकल एक्सपर्ट द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सिविल एक्सपर्ट भी इसे जांचेंगे। फिर निर्माण कार्य से जुड़े इंजिनियर जांच करेंगे। तीनों के आकलन के बाद रत्न भंडार के मरम्मत का फैसला होगा। इसके अलावा सभी कीमती सामानों की सूची फिर से तैयार की जाएगी। इसके लिए पहले सारे सामान को गिना जाएगा। फिर उसके वजन को मापा जाएगा। फिर एक्सपर्ट्स द्वारा कीमती सामान के निर्माण का वक्त पता लगाया जाएगा। उसके बाद एक्सपर्ट्स द्वारा इसकी वैल्यू निकाली जाएगी। फिर सभी सामान की डिजिटल सूची बनकर तैयार होगी।
1978 में क्या था
बता दें कि 1978 में जब मंदिर का रत्न भंडार को खोला गया था तब 128.38 किलो सोने के 454 सामान थे। वहीं 221.53 किलो चांदी के 293 सामान थें। पूरे सामान को दोनों कमरों में रखा गया था। बाहरी कमरे में 84.74 किलो सोने के 87 सामान रखे गए थे। इसके अलावा 73.64 किलो चांदी के 62 सामान भी रखे गए थे। इसके अलावा अंदर के कमरे में 43.64 किलो सोने के 367 सामान रखे गए थे। वहीं 148.78 किलो चांदी के 231 सामान रखे थे।
Why was the ratna bhandar of jagannath temple opened after 46 years where is the third key of the treasure missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














