Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अपहरण किया, पेट्रोल छिड़का और फिर आग के हवाले, ओडिशा में एक और किशोरी से क्रूरता

Another girl set on fire in Odisha: ओडिशा के पुरी जिले में एक नाबालिग लड़की को 3 अज्ञात लोगों ने पैट्रोल डालकर जला दिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब किशोरी अपनी सहेली के घर जा रही थी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 19, 2025 | 05:03 PM

घटना का प्रतीकात्मक फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

Odisha Minor Girl Burnt Alive: ओडिशा के पुरी जिले में एक नाबालिग लड़की को कुछ लोगों ने आग लगा के जिंदा जलाने का प्रयास किया है। पुरी जिले में हुई इस घटना में लड़की को तीन अज्ञात लोगों ने पैट्रोल डालकर जला दिया। यह घटना उस समय हुई जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। शुरुआत में किशोरी को पुरी के ही पिपिली अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर तत्काल एम्स भुवनेश्वर के लिए रेफर किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, यह लड़की 40 प्रतिशत तक जल चुकी है। हालांकि, अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ओडिशा में एक कॉलेज छात्रा ने खुद को आग लगा ली थी। उसने एचओडी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब पुरी जिले के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की गई। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का 70% शरीर जल चुका है और उसका इलाज चल रहा है। उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घोषणा की कि सरकार पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। उन्होंने पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

किशोरी के भाई ने क्या कहा
नाबालिग के भाई का कहना है, “मेरी बहन सुबह कुछ किताबें लेकर अपनी सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में 3 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने नदी के पास वाले इलाके में ले जाकर उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। लोगों ने मेरी बहन की मदद की और हमें बुलाया। हमले को घर से 500 मीटर दूर अंजाम दिया गया। हमें नहीं पता कि हमला क्यों हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लड़की का अभी इलाज चल रहा है।” नाबालिग को भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में रेफर किया जा चुका है।

ବଳଙ୍ଗା ଅଂଚଳ ରେ କିଛି ଦୁର୍ବୁତ୍ତ ଏକ ପନ୍ଦର ବର୍ଷୀୟା ଝିଅ କୁ ରାସ୍ତା ରେ ପେଟ୍ରୋଲ ଢାଳି ନିଆଁ ଲଗାଇଦେବା ଖବର ଶୁଣି ମୁଁ ବ୍ୟଥିତ ଓ ମର୍ମାହତ। ଝିଅ କୁ ଭୁବନେଶ୍ୱର ସ୍ଥିତ AIIMS ହସ୍ପିଟାଲ କୁ ତୁରନ୍ତ ସ୍ଥାନାନ୍ତରିତ କରାଯାଇଛି ଓ ତାହାର ଚିକିତ୍ସା ର ସମସ୍ତ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଉଛି। ଚିକିତ୍ସା ର ସମସ୍ତ ଖର୍ଚ୍ଚ ସରକାର ବହନ କରିବେ।…

— Pravati Parida (@PravatiPOdisha) July 19, 2025

उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने एक पोस्ट में कहा, “बलंगा इलाके में कुछ बदमाशों द्वारा सड़क पर पेट्रोल डालकर 15 साल की एक लड़की को आग लगाने की खबर सुनकर मैं दुखी और स्तब्ध हूँ। लड़की को तुरंत भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी चिकित्सा खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएँगे। पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।”

यह भी पढ़ें: करुणानिधि के बेटे एम.के. मुथु का निधन, CM स्टालिन बोले- मां-बाप जैसा प्यार दिया

बीएड छात्रा ने भी किया था आत्मदाह, अस्पताल में हारी जंग
ओडिशा में यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ दिन पहले कॉलेज में एचओडी की प्रताड़ना से तंग आकर एक छात्रा ने खुद को आग लगा ली थी, जिसकी भुवनेश्वर के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 20 वर्षीय छात्रा बीएड की पढ़ाई कर रही थी। कथित यौन उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्मदाह कर लिया था। बताया गया कि छात्रा ने अपने एचओडी के खिलाफ कई बार शिकायत की थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Odisha minor girl kidnapped then sprinkled petrol and fire condition critical

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 03:36 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Odisha News
  • odisha news today

सम्बंधित ख़बरें

1

Jharkhand: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

2

दिल्ली: बदले की आग ने बुझा दिया घर का चिराग, पड़ोसी ने की मासूम बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

3

गरबा प्रैक्टिस के बीच किडनैपिंग, वायरल हुआ अपहरण का LIVE वीडियो, मंदसौर से सामने आई सनसनीखेज वारदात

4

वाशिम में मोबाइल शॉप का शटर काटकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी काे दबोचा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.