Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदले की आग में जल उठा ओडिशा, आदिवासियों ने फूंक दिया पूरा गांव, जानिए क्यों?

Odisha Village Fire: ओडिशा के मलकानगिरी में महिला की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई है। 50 से अधिक घरों में आग लगाई दी गई जिसके कारण पूरे जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद रहा।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 09, 2025 | 11:23 AM

मलकानगिरी में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Odisha Tribal Conflict: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में आदिवासी महिला लाके पाड़ियामी का सिरविहीन शव मिलने के बाद तनाव चरम पर है। पारंपरिक हथियारों से लैस भीड़ ने एमवी-26 गांव में 50 से अधिक घर जला दिए। हिंसा रोकने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए हैं।

मलकानगिरी जिले में सोमवार को हालात बिगड़ने के बाद पूरे जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। यह कदम दुदुमेटला के पास पोटेरू नदी से एक महिला का शव मिलने के बाद शुरू हुई अशांति और बढ़ते तनाव को देखते हुए उठाया गया। यह विवाद राखलगुडा गांव के निवासी लेक पदियामी की हत्या के बाद बढ़ा है। राखालगुड़ा गांव की आदिवासी महिला लाके पाड़ियामी तीन दिनों से लापता थी और उनका बिना सर का शव 4 दिसंबर को मिला था, जिसके बाद स्थिति और विस्फोटक हो गई।

जमीन विवाद के कारण बढ़ी आगजनी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह विवाद राखलगुडा और एमवी-26 गांवों के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा गया। आदिवासी समुदाय का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर लाके पाड़ियामी की निर्ममता से हत्या की गई है। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि एमवी-26 गांव के सुका रंजन मंडल ने जमीन विवाद के चलते पदियामी की हत्या की। परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत कोरुकोंडा थाने में दर्ज कराई थी।

हजारों आदिवासियों ने घेर लिया गांव

हत्या के विरोध में दो दिनों से प्रदर्शन और बैठकें चल रही थीं। रविवार को आदिवासी लोगों ने बंगाली भाषी गांव एमवी-26 पर हमला किया था और 50 से अधिक घर जला दिए थे। पुलिस को लगा था कि हालात अब शांत हो जाएंगे, लेकिन सोमवार को स्थिति और बिगड़ गई जब सुबह करीब 10 हजार आदिवासी एमवी-26 को चारों ओर से घेरकर लिए। गांव खाली था और लोग अपने घर छोड़कर अज्ञात स्थानों पर छिपे हुए थे। एसपी बिनोद पाटिल ने गुस्साए आदिवासियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पारंपरिक हथियारों से लैस भीड़ अचानक गांव में घुस गई और तोड़फोड़ करते हुए पूरे गांव को आग लगा दी।

यह भी पढ़ें: हुकूमत जोर-जबरदस्ती न करे…अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं, वंदे मातरम् पर ओवैसी का बयान वायरल

बदले की आग में 50 से अधिक घरों में आग लगाकर लूटपाट की गई। कुछ ही मिनटों में गांव जल कर खाक हो गया, यहां तक कि दमकल वाहन भी भीड़ का निशाना बने। लाके पाड़ियामी का सिर नहीं मिलने के कारण पोस्टमॉर्टम भी अभी तक नहीं हो पाया है।

प्रशासन ने लागू किए ये प्रतिबंध

हिंसा फैलने की आशंका में सभी थानों को हाई-अलर्ट पर रखा गया है। जिला प्रशासन ने बीएनएसएस एक्ट की धारा 163 के तहत इलाके में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए हैं। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया। मलकानगिरी पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल एच ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सोमवार शाम को पुलिस डीजीपी वाई.बी. खुरानिया वरिष्ठ अधिकारियों (एडीजी संजीव पंडा, इंटेलिजेंस डीआइजी अखिलेश्वर सिंह और दक्षिण-पश्चिम रेंज डीआइजी के.वी. सिंह) के साथ मालकानगिरी पहुंचे और हालात की जानकारी ली। मीटिंग में हिंसा को दूसरी जगहों पर फैलने से रोकने पर जोर दिया गया है।

गैर-आदिवासी समुदायों ने मांगा मुआवजा

हिंसा के बाद आस-पास के बंगाली भाषी गांवों में डर का माहौल है। बंगीय समाज की एक बड़ी बैठक के बाद हजारों लोगों ने विशाल रैली निकालकर डीएम ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि कुछ लोग जानबूझकर अस्थिरता पैदा कर रहे हैं और 72 घंटे के भीतर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, एमवी-26 गांववासियों को मुआवजा और लाके पाड़ियामी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। डीएम ने दोनों पक्षों को साथ बैठाकर बात कराने की कोशिश की लेकिन बंगीय समाज के बड़े नेता मौजूद न होने के कारण यह बैठक नहीं हो सकी।

Odisha malkangiri violence tribal clashfire of revenge tribals burnt down village

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 11:23 AM

Topics:  

  • Odisha
  • Odisha News
  • Today Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

सिंधु घाटी सभ्यता अचानक नहीं हुई खत्म; IIT वैज्ञानिकों का दावा- 164 साल के भीषण सूखे ने किया पतन

2

दिल्ली में बहस के बाद CISF हेड कांस्टेबल ने 17 साल के लड़के को गोली मारी; पिस्टल संग आरोपी गिरफ्तार

3

‘जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा’, महमूद मदनी के बयान पर भारी बवाल; BJP ने कहा ‘सफेदपोश आतंक’

4

दिल्ली ब्लास्ट की अब सुलझेगी गुत्थी! निजी अस्पतालों से मांगी गई ‘ग्लोबल डॉक्टरों’ की पूरी कुंडली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.