पद से हटाए गए BSF चीफ नितिन अग्रवाल, स्पेशल DG पर भी गिरी गाज, गृह मंत्रालय का बहुत बड़ा एक्शन!

गृह मंत्रालय ने BSF के डीजी नितिन अग्रवाल और स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को उनके पदों से हटाकर उनके कैडर वापस भेज दिया है। माना जा रहा है कि जम्मू सेक्टर में घुसपैठ बढ़ने के कारण नितिन अग्रवाल को BSF प्रभार से मुक्ती की गई है।
Nitin Agrwal, YB Khurania
(डिज़ाइन फोटो)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बीते शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के प्रमुख और अर्धसैनिक बल के एक अन्य शीर्ष अधिकारी को हटा दिया है। इस सरकारी आदेश के मुताबिक, BSF के महानिदेशक (DG) नितिन अग्रवाल और उप विशेष महानिदेशक (पश्चिम) वाई बी खुरानिया को तत्काल प्रभाव से उनके संबंधित राज्य कैडर में वापस भेज दिया गया है। वहीं एक अलग आदेश में 1989 बैच के ओडिशा कैडर के IPS अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में SDG के पद पर नियुक्त किया।

हालांकि सरकार ने अब तक इस तरह अचानक केरल कैडर में वापसी के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि जम्मू सेक्टर में घुसपैठ बढ़ने के कारण नितिन अग्रवाल को BSF प्रभार से मुक्ती की गई है। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और LOC के कुछ हिस्सों की सुरक्षा बीएसएफ करती है और हाल के दिनों में आतंकवादी हमलों में 22 लोगों की जान जाने की पृष्ठभूमि में इन दोनों शीर्ष अधिकारियों को हटाने का फैसला सामने आया है।

इसके साथ ही ओडिशा कैडर के 1990 बैच के IPS अधिकारी खुरानिया, अरुण सारंगी की जगह ओडिशा के नए शीर्ष पुलिस अधिकारी होंगे। जहां BJP की नयी सरकार ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। उन्हें वापस ओडिशा भेजने का फैसला जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर BSF के सामने चुनौतियों के मद्देनजर लिया गया है। अमित मोहन प्रसाद को अब स्पेशल DG -CRPF नियुक्त किया गया है।

जानें कौन हैं नितिन अग्रवाल?

1989 बैच के केरल कैडर के IPSअधिकारी नितिन अग्रवाल ने बीते साल जून में BSF के नए महानिदेशक का पदभार संभाला था। तब उन्होंने पंकज कुमार सिंह की जगह ली थी, जो बीते 31 दिसंबर, 2022 को रिटायर हो गए थे। सिंह के रिटायरमेंट के बाद से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक सुजॉय लाल थाउसेन अतिरिक्त पद पर BSF का नेतृत्व कर रहे हैं। इस बाबत मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि IPS अधिकारी नितिन अग्रवाल को "तत्काल प्रभाव से समय से पहले'' वापस भेजा जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com