Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश ग्रेनाइट खदान हादसा, सीएम माझी ने की राहत की घोषणा, मिलेंगे 4 लाख

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार को ग्रेनाइट की खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक भारी चट्टान के गिरने से ओडिशा के छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि कम से कम तीन अन्य घायल हो गए।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 04, 2025 | 08:24 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Andhra Pradesh Granite Mine Accident: आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार को हुए एक भीषण हादसे ने ओडिशा के छह परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया। यहां एक ग्रेनाइट खदान में अचानक बड़ी चट्टान गिरने से ओडिशा के छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब 10:30 बजे बल्लीकुरवा इलाके की खदान में हुआ, जब लगभग 15 मजदूर खनन कार्य में लगे हुए थे।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि पानी के रिसाव के चलते चट्टान खिसकी और यह दुर्घटना हुई। मौके पर किसी भी तरह का विस्फोट या भूकंपीय गतिविधि नहीं पाई गई है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

मृतकों की पहचान कर शवों की वापसी की प्रक्रिया शुरू

ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि मृतकों में गंजाम जिले के दंड बड़त्या, बनमाल चेहरा, भास्कर बिसोई, संतोष गौड़ और गजपति जिले के ताकुमा दलाई और मूसा जान शामिल हैं। इन सभी के शवों को उनके मूल गांवों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी ने बताया कि दिगपहांडी के सहायक तहसीलदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम घटनास्थल रवाना की गई है।

चार-चार लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने भी हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए संवेदना जताई।

यह भी पढ़ें:  PM मोदी के बाद ‘महामहिम’ के दरबार पहुंचे अमित शाह, जानिए क्या बड़ा होने वाला है?

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री सक्रिय

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जाए और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जाए। वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया और सरकार से घायलों को त्वरित सहायता देने की अपील की।

 

Major accident in andhra pradesh granite mine 6 workers crushed to death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 07:38 AM

Topics:  

  • Andhra Pradesh News
  • Breaking News
  • Odisha News

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 04 अक्टबूर 2025: PM मोदी बिहार के युवाओं से वर्चुअल संवाद कर करोड़ों की सौगात देंगे

2

आज की ताजा खबर 3 अक्टबूर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

3

मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, लोकसभा चुनाव में रहे थे PM मोदी का प्रस्तावक

4

आज की ताजा खबर 02 अक्टूबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.