आज की ताजा खबर 10 जुलाई LIVE: आज से न्यूजीलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी; दिल्ली समेत 18 राज्यों में IMD अलर्ट
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: PM नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को न्यूज़ीलैंड की ऐतिहासिक यात्रा पर रहेंगे। आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है।
- Written By: प्रिया जैस
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
10 Jul 2026 08:23 AM (IST)
10 Jul 2026 08:23 AM (IST)उधमपुर में जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर टोल्डी नाला के पास अमरनाथ यात्रा के पांच तीर्थयात्री अपनी गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गए। ये तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से पहलगाम जा रहे थे। घायल तीर्थयात्रियों को तुरंत उधमपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
#WATCH | Udhampur, J&K: Five Amarnath Yatra pilgrims were injured after their vehicle met with an accident near Toldi Nallah on the Jammu–Srinagar National Highway in Udhampur on Friday.
The pilgrims were travelling from the Bhagwati Nagar base camp in Jammu to Pahalgam.… pic.twitter.com/C1aBtacxqj
— ANI (@ANI) July 10, 2026
10 Jul 2026 07:34 AM (IST)
10 Jul 2026 07:34 AM (IST)पटना में लाइनमैन की मौत के बाद आगजनी की वारदात, पुलिस बल तैनात
बिहार के पटना में एक कॉन्ट्रैक्ट लाइनमैन की मौत के बाद बेउर मोड़ पर सड़क जाम और आगजनी हुई। परिवार का आरोप है कि उसकी गाड़ी से गलती से एक बच्चा टकरा गया था, जिसके बाद भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हालात को काबू में करने और ट्रैफिक बहाल करने के लिए मौके पर स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है।
#WATCH | Patna, Bihar: Road blockade and arson at Beur Mor following the death of a contract lineman. Family alleges he was beaten to death by a mob after a child was accidentally hit by his vehicle.
Local police personnel are deployed at the spot to control the situation and… https://t.co/OVoqMZN1eK pic.twitter.com/ZTYTSGVbKx
— ANI (@ANI) July 10, 2026
10 Jul 2026 07:11 AM (IST)
10 Jul 2026 07:11 AM (IST)गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़ में दीपक नंडाल गैंग के चार शूटर मारे गए
हरियाणा में गुरुग्राम के सुशांत लोक में पुलिस मुठभेड़ में विदेश से ऑपरेट होने वाले दीपक नंडाल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक घायल हो गया। ये बदमाश फिरौती की मांग को लेकर SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे के घर पर फायरिंग करने आए थे। जवाबी कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
#WATCH Haryana: Visuals from Sushant Lok in Gurugram where four shooters of Deepak Nandal gang were killed and one was injured during a police encounter. https://t.co/K29iG0TSGz pic.twitter.com/qtHHbl8rAx
— ANI (@ANI) July 9, 2026
10 Jul 2026 07:02 AM (IST)
10 Jul 2026 07:02 AM (IST)IMD: दिल्ली समेत 18 राज्यों में बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी
आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा जताया गया है।
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को न्यूज़ीलैंड की ऐतिहासिक यात्रा पर रहेंगे। आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बस्ती और अयोध्या जिलों का दौरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी, अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के दौरान, पार्टी नेता बीजेपी सरकार की पोल खोलने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज करूर दौरे के दौरान सरकार के एक बड़े जन-संपर्क कार्यक्रम (‘मक्कल संदिप्पु’) में शामिल होंगे, जहां वे पिछले साल हुई एक दुखद भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 पीड़ितों के परिवारों से मिलेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
