-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Chandrababu Naidu 82 Percent Wealth Comes From Family Stake In Heritage Foods Company Official
CM चंद्रबाबू नायडू के पास कहां से आया इतना पैसा? अधिकारियों ने कर दिया पूरी संपत्ति का खुलासा
- Written By: मनोज आर्या
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में नायडू को 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री बताया गया है। इस दावे पर हेरिटेज फूड्स के अधिकारियों ने स्पष्टीकरण दिया है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू , फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया )
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की 931 करोड़ रुपये की संपत्ति का लगभग 82 प्रतिशत हिस्सा डेयरी उत्पाद फर्म हेरिटेज फूड्स लिमिटेड में उनके परिवार की हिस्सेदारी के कारण है। कंपनी के अधिकारियों ने यह दावा किया है। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी को तीन दशक से भी अधिक पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को खोले जाने के तुरंत बाद 1992 में स्थापित किया गया था। दूध और डेयरी उत्पादों की खुदरा बिक्री करने वाली इस कंपनी को 1994 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया गया था। हालांकि, इस कंपनी में नायडू की कोई हिस्सेदारी नहीं है लेकिन उनकी पत्नी भुवनेश्वरी नारा के पास 24.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है जिसकी कीमत लगभग 763 करोड़ रुपये है। उनकी इस शेयर पूंजी को नायडू की संपत्ति के रूप में गिना जाता है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में नायडू को 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री बताया गया है। इस दावे पर हेरिटेज फूड्स के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी शुद्ध रूप से दैनिक उत्पाद बेचने वाली खुदरा विक्रेता है और बुनियादी ढांचा जैसे साठगांठ पर आधारित किसी पूंजीवादी क्षेत्र में नहीं है।
विधायक रहते हुए नायडू ने की थी कंपनी की शुरुआत
कंपनी अधिकारियों ने कहा कि किसी तरह की सरकारी सब्सिडी या मदद नहीं पाने वाली कोई खुदरा विक्रेता तभी बढ़ सकती है जब उसके उत्पादों को लोग पसंद करें। यह कंपनी तब स्थापित की गई थी जब नायडू सिर्फ एक विधायक थे। फर्म के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद वह राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक की शुरुआत में संयुक्त आंध्र प्रदेश में नायडू का गृह जनपद चित्तूर राज्य का सबसे बड़ा दूध उत्पादक जिला था।
सम्बंधित ख़बरें
Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान
‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, CM नायडु ने दी बधाई, जानें कौन हैं जस्टिस लिसा गिल
‘एनटीआर से छीनी पार्टी और सत्ता..’, लक्ष्मी पार्वती ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर परिवार तोड़ने का लगाया आरोप
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
हेरिटेज फूड्स के प्रबंध निदेशक रहे थे नायडू
अधिकारियों ने बताया कि उस समय यहां दूध खपत से अधिक था और उसका मार्केटिंग कर पाना दूध उत्पादकों के लिए मुश्किल था। ऐसी स्थिति में जब तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को निजी क्षेत्र के लिए खोलने का फैसला किया तो नायडू ने 1992 में 50 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ हेरिटेज फूड्स की स्थापना की थी। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, नायडू दो साल तक हेरिटेज फूड्स के प्रबंध निदेशक रहे थे। लेकिन 1994 में पहली बार मंत्री बनने पर उन्होंने पद छोड़ दिया था।
Chandrababu naidu 82 percent wealth comes from family stake in heritage foods company official
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 11:04 AMदतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AM3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
Jul 12, 2026 | 10:57 AMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
Jul 12, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














