-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Pm Modi To Interact With Violence Victims In Manipur Tomorrow
जहां हुई थी सबसे ज्यादा हिंसा, उसी चुराचांदपुर में कल रहेंगे पीएम मोदी; विस्थापितों का पोछेंगे आंसू
- Written By: Saurabh Pal
Pm Modi Manipur visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मणिपुर दौरे पर रहेंगे। आइजॉल से चुराचांदपुर आएंगे। वहां हिंसा के बाद विस्थापित परिवारों से बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
Manipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे की पुष्टि हो गई। इससे पहले उनके मणिपुर जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थी। मणिपुर के मुख्य सचिव ने बताया कि पीएम मोदी कल यानी शनिवार को मणिपुर आएंगे। यहां वे जातीय हिंसा के बाद विस्तापित हुए लोगों से बातचीत करेंगे।
मणिपुर में मई 2023 में कुकी और मैतई समुदाय के बीच हिंसक संघर्ष चल रहा है। 2 साल से अधिक का समय बीत गया, लेकिन अभी तक राज्य पूरी तरह से शांति स्थापित नहीं हो पाई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे शांति के प्रयासों को बल मिला है। साथ ही हिंसा के पीड़ितों की आंखों में उम्मीद जगी है। बता दें कि मणिपुर न जाने के लिए कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल पीएम मोदी की कई बार आलोचना भी कर चुके हैं।
जख्म पर मरहम लगाने के बाद पीएम मोदी देंगे मणिपुर को सौगात
मणिपुर के मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे मिजोरम के आईजोल से चुराचांदपुर पहुंचेंगे। यहां मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई झड़पों के कारण विस्थापित हुए लोगों से बातचीत करेंगे। राज्य भर में शुरू की जाने वाली 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और पीस ग्राउंड में एक सभा को संबोधित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
चूराचांदपुर के बाद इंफाल जाएंगे पीए मोदी
मुख्य सचिव गोयल ने बताया कि चुराचांदपुर का चयन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जिला हिंसा से सबसे ज़्यादा प्रभावित जिलों में से एक था, जिसमें कम से कम 260 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग विस्थापित हुए। प्रधानमंत्री चुराचांदपुर से दोपहर लगभग 2.30 बजे राज्य की राजधानी इंफाल के लिए रवाना होंगे, जहां वे 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि चूरांचादपुर कुकी बहुल है, जबकि इंफाल में मैतेई बहुसंख्यक हैं, जिससे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस यात्रा से मिले संकेतों में संतुलन बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- वोट चोरी’ की चिंगारी बनेगी शोला! अखिलेश बोले- भारत में भी होगा नेपाल जैसा हाल, आएगा सियासी भूचाल?
पीएम मोदी के स्वागत के लिए आगे आएं लोगः मुख्य सचिव गोयल
गोयल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा राज्य में शांति, सामान्य स्थिति और तीव्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। राज्य सरकार और भारत सरकार की ओर से मैं मणिपुर के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे राज्य में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए आगे आएं और कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लें।
Pm modi to interact with violence victims in manipur tomorrow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













