-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- North East »
- Four Lashkar Terrorists Killed Three Jawans Injured In Encounter With Security Forces In Jammu Kashmir
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के 4 आतंकवादी ढेर, 1 जवान शहीद
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Pic
श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों (Security Force) और आतंकवादियों (Terrorist) के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आज बुधवार को कुलगाम में 2 आतंकी मार गिराए हैं। इससे पहले आज दिन में शोपियां में भी 2 आतंकी को मारा था। कुल मिलाकर आज 4 आतंकी मारे जा चुके हैं। बता दें कि पिछले 15 दिनों में सुरक्षाबलों ने 17 आतंकियों मार गिराया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलिस और सेना ने कुलगाम के लश्कर के जिला कमांडर (गुलजार अहमद रेशी) और एक अन्य को मार गिराया है। जो बिहार के दो गरीब मजदूरों की हत्या में शामिल थे।
Police and Army #neutralised LeT district commander (Gulzar Ahmd Reshi) of Kulgam and one other, who were involved in #killings of two poor labourers from Bihar on 17/10/21 at Wanpoh: IGP Kashmir@JmuKmrPolice — Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) October 20, 2021
बता दें कि आज दिन में शोपियां में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों का खात्मा कर दिया है। हालांकि इस एनकाउंटर में 3 जवान भी जख्मी हो गए। जिनमें से 1 जवान अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गया, जहां दो जवानों का इलाज चल रहा है।
कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल वानी के तौर पर हुई है, जो तीन दिन पहले हुई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले एक बढ़ई की हत्या में शामिल था।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन त्राशी-1 का असली हीरो टायसन: आतंकियों की पहली गोली खुद झेली, फिर जैश के कमांडरों को मौत की नींद सुलाई
किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की घेराबंदी! ड्रोन और स्निफर डॉग्स से सर्च ऑपरेशन, चप्पे-चप्पे पर सेना
कुपवाड़ा में सेना का ‘ऑपरेशन पिम्पल’: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, 2 आतंकी मारे गए
J&K : आतंकियों को रास्ता दिखाने वाला ‘ह्यूमन GPS’ एनकाउंटर में ढेर, 100 से ज्यादा घुसपैठ का था गाइड
#ShopianEncounterUpdate: Killed #terrorist Adil Wani was #involved in #killing of a poor carpenter namely Sakir Ah Wani S/O Gulam Kadir Wani R/O Saharanpur UP. Adil Wani was District Commander Shopian of proscribed #terror outfit LeT(TRF): IGP Kashmir@JmuKmrPolice — Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) October 20, 2021
पुलिस महानिरीक्षक कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ एक आतंकवादी मारा गया, उसकी पहचान आदिल वानी के तौर पर हुई, जो जुलाई 2020 से सक्रिय था, अभी तक दो सप्ताह में 15 आतंकवादी मारे गए हैं। कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘आदिल वानी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले बढ़ई साकिर वानी की हत्या में शामिल था। आदिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ के शोपियां जिले का कमांडर था।”
इस बीच, कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने हालांकि एक अन्य ट्वीट में स्पष्ट किया कि बढ़ई का नाम सगीर अहमद अंसारी था। अंसारी की शनिवार को दक्षिण कश्मीर के एक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जहां वह पिछले कुछ वर्षों से बढ़ई का काम कर रहा था। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी था।
15 दिन में 17 आतंकी की मौत
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अपना अभियान तेज कर दिया है। पिछले 15 दिन में आतंकियों के खिलाफ 11 एनकाउंटर हुए हैं। जिनमें अब तक 17 आतंकी मारे जा चुके हैं। जिसमें से 4 आतंकी आज मारे गए हैं।
Four lashkar terrorists killed three jawans injured in encounter with security forces in jammu kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














