COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
COVID-19 Update: आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के 8 नए मामले सामने आने और दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। इन मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
कोविड-19 सांकेतिक तस्वीर (सोर्स -सोशल मीडिया)
Andhra Pradesh COVID-19 Alert: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के नए मामले सामने आने और दो संक्रमित मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इन घटनाओं ने लोगों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कोरोना एक बार फिर दस्तक दे रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
जानकारी के अनुसार, राजमपेट के 52 वर्षीय व्यक्ति की वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुखार और खांसी की शिकायत के बाद उनकी जांच में COVID-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं, कडप्पा शहर के 43 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड आईसीयू में रखा गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा, कडप्पा मेडिकल कॉलेज के 25 वर्षीय मेडिकल छात्र की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहा है। इन मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कोविड-19 के 8 एक्टिव केस
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में जिला परिषद की बैठक थी। जिसमें अधिकारियों नें बताया कि जिले में अभी भी कोविड- 19 के अभी भी आठ एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस के वैरिएंट का पता लगाने के लिए और उसके फैले जाने के प्रक्रिया को जानने के लिए इसके सैंपल को पुणे की एक मेडिकल लैब में जिनोम सीक्वेंस से लिए भेज दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Three Burnt Alive: दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग का गोला बने वाहन, 3 की मौत
Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में मची तबाही! भीषण आग में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा! बोलेरो पलटी, 3 मजदूरों की मौके पर हुई मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल
रोकथाम के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
कडपा जिले में कोविड के मामले आने से हड़कंप मच गया, जिसे देखते हुए आंध्रप्रदेश की जिला प्रभारी मंत्री सविता सिंह ने अधिकारियों को तुरंत रोकथाम के कदम उठाने के निर्देश दिए। जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। वहीं जिले के कलेक्टर सीएच श्रीधर और जिला के स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबु के साथ फोन पर जानकारी प्राप्त की और निर्देश देते हुए कहा कि जिस इलाके में वायरस के मामले सामने आएं हैं, वहां के लोगों के साथ जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाएं और कोविड-19 गाइडलाइंस को सख्ती से लागु करने के निर्देश दिए।
मास्क लगाने के दिए निर्देश
मंत्री सविता सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों और सार्वजनिक जगहों समेत भीड़ -भाड़ वाले इलाकों में लोगों को मास्क लगाने के लिए सुचित करें। उन्होंने आगे कहा कि वे कोविड को देखते हुए बुखार , सर्दी खांसी और सांस लेने में समस्या जैसे लक्षणों की पहचान करें और जरूरत पड़ने पर अस्पताल के आइसोलेशन सुविधाओं में भेजें। वहीं खतरनाक वायरस से प्रभावित वाले इलाकों में साफ-सफाई के लिए भी निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें- Nipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
रैपिड रिस्पॉन्स की टीम तैनात
जिले में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कडपा में खास ‘रैपिड रिस्पॉन्स टीमों’ को तैनात किया गया। अधिकारियों ने वायरस से प्रभावित इलाकों में लगभग 40 लोगों के सैंपल लिए। जानकारी के मुताबिक, 18 लोगों के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि बाकी टेस्ट के नतीजों का इंतज़ार है।
