Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Nalgonda Bus Car Collision: तेलंगाना के नलगोंडा में निजी बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 05, 2026 | 03:02 PM

बस और कार में टक्कर. (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Four Killed In Nalgonda Bus And Car Collision:तेलंगाना के नलगोंडा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिट्याल मंडल के पेड्डाकापर्थी गांव के पास हुआ, जहां एक निजी ट्रैवल्स बस ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चेन्नई से हैदराबाद लौट रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, कार में कुल पांच लोग सवार थे और वे चेन्नई से हैदराबाद लौट रहे थे। हादसे में कार चला रहे वी.वी. प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और परिवार के एक परिचित की मौके पर ही जान चली गई। घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह पिचक गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों के शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए नलगोंडा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

भुवनेश्वर में बारिश के बीच नाले में बहा युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

चाय पीने निकले, पैर फिसला और बह गए लोखंडे; सर्च ऑपरेशन जारी, वसई में दर्दनाक हादसा

समृद्धि महामार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला! धू-धू कर जली कार, हाईवे पर मचा हड़कंप, देखें Video

Bhiwandi Bus Fire: भिवंडी में बीच सड़क धू-धू कर जली टूरिस्ट बस, मची अफरा-तफरी, देखें दिल दहलाने वाला Video

बस में सवार यात्रियों को नहीं आई गंभीर चोट

हादसे में निजी ट्रैवल्स बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि निजी बस ने कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बस चालक से भी पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें भुवनेश्वर में बारिश के बीच नाले में बहा युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

आंध्र प्रदेश के मूल निवासी था परिवार

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मूल रूप से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के रहने वाले थे और वर्तमान में हैदराबाद में रह रहे थे। मौके से मिले पहचान पत्रों के आधार पर मृतकों की पहचान की गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।

Nalgonda bus car collision four killed telangana road accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 03:02 PM

Topics:  

  • Accident
  • Andhra Pradesh
  • Andhra Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.