-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Conrad Sangma Ends Ties With Bjp Npp Withdraws Support In Manipur N Biren Singh
कोनराड संगमा ने खत्म किया बीजेपी से संगम, मणिपुर में NPP ने वापस लिया समर्थन, बोले- एन बीरेन सिंह..!
- Written By: अभिषेक सिंह
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है।

कोनराड संगमा व एन. बीरेन सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)
इंफाल: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में मौजूदा हालात से निपटने में विफल रही है। इसलिए वह तत्काल प्रभाव से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं।
नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मणिपुर की वर्तमान स्थिति को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि वह राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित है। पिछले कुछ दिनों में हमने राज्य में हालात को बदतर होते देखा है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है। और राज्य में लोग भारी पीड़ा से गुजर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, हमने यह भी महसूस किया है कि सीएम एन. बीरेन के नेतृत्व वाली मणिपुर सरकार राज्य में संकट को हल करने और सामान हालात बहाल करने में पूरी तरह विफल रही है।
एनपीपी ने पत्र में क्या कहा?
एनपीपी के पत्र में लिखा गया कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए नेशनल पीपुल्स पार्टी ने फैसला किया है कि वह मणिपुर में बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से तत्काल प्रभाव से अपना समर्थन वापस ले रही है। सूत्रों के मुताबिक मणिपुर के ताजा हालात के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही सोमवार को गृह मंत्री इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे। वहीं, अमित शाह महाराष्ट्र से अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर रविवार को दिल्ली पहुंचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके
मणिपुर हिंसा से जुड़ी अन्य खूबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भी केंद्र पर साधा निशानाइससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में मणिपुर न तो एकजुट है और न ही सुरक्षित है। मई 2023 से मणिपुर अकल्पनीय दर्द, विभाजन और हिंसा से गुजर रहा है।
उन्होंने कहा कि जिसने यहां के लोगों का भविष्य खराब कर दिया है। हम यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं कि ऐसा लगता है कि भाजपा जानबूझकर मणिपुर को जलाना चाहती है, क्योंकि वह अपनी घिनौनी विभाजनकारी राजनीति करती है। खड़गे ने लिखा कि मणिपुर में 7 नवंबर से अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा लगातार कई इलाकों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों की ओर फैल रही है।
मणिपुर में कैसे भड़की वर्तमान हिंसा
आपको बता दें कि शनिवार को मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क उठी और गुस्साई भीड़ ने कई विधायकों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। यह गुस्साई भीड़ मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के आवास की ओर भी बढ़ रही थी। हालांकि तभी पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को वहीं रोक दिया। वहीं, रविवार को पुलिस ने इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही अगले आदेश तक इंफाल में कर्फ्यू लगा दिया है।
Conrad sangma ends ties with bjp npp withdraws support in manipur n biren singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
Jun 20, 2026 | 09:51 PMनवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
Jun 20, 2026 | 09:36 PM‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
Jun 20, 2026 | 09:31 PMसरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














