-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- North East »
- Alka Lamba Appears Before Police In Connection With Alleged Provocative Statement Against Kejriwal Punjab Congress Protests
केजरीवाल के खिलाफ कथित ‘भड़काऊ बयान’ के मामले में पुलिस के समक्ष पेश हुई अलका लांबा, पंजाब कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
- Written By: किर्तेश ढोबले

अलका लांबा (Photo Credits-ANI Twitter)
रूपनगर/पंजाब: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल () के खिलाफ कथित ‘‘भड़काऊ बयान” के मामले में तलब की गयीं कांग्रेस नेता अलका लांबा बुधवार को यहां पुलिस के सामने पेश हुईं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
हालांकि, पुलिस ने कांग्रेस नेता से पूछताछ नहीं की क्योंकि मामले से संबंधित ‘केस फाइल’ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पास है जो आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही है। कुमार के खिलाफ 12 अप्रैल को रूपनगर के सदर थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने अलका से कहा कि उन्हें पुलिस के समक्ष पेश होने के लिये दूसरी तारीख दी जायेगी। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले विश्वास ने केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। अलका लांबा पर विश्वास के बयान का समर्थन करने का आरोप है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सम्बंधित ख़बरें
‘गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों को सीधा 72 हूरों से मिला दो’, मौलाना मदनी पर भड़कीं साध्वी प्राची
मौलाना पर ‘बरसे’ जूते-चप्पल: कौम की दुहाई और जिहाद का जिक्र, बयान पर मदनी ने अब क्या तर्क दिया?
‘जब जुल्म होगा, तब जिहाद होगा’, ज्ञानवापी पर मदनी का SC पर बड़ा हमला, बोले- संविधान…
देश में नए जिन्ना पैदा हो रहे… मदनी के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, गद्दारों को बख्शा नहीं जाएगा
उन्होंने राज्य सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर बदले की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायकों-सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजकुमार चब्बेवाल, सुखविंदर सरकारिया, तृप्त राजिंदर बाजवा, पूर्व मंत्रियों भारत भूषण आशु, बलवीर सिद्धू, गुरकीरत सिंह कोटली और पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता लांबा के साथ थे जब वह पुलिस के समक्ष पेश होने के लिये रूपनगर पहुंची थीं।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुये वडिंग ने पंजाब की आप सरकार पर बरसते हुये आरोप लगाया कि यह पुलिस का ‘दुरूपयोग’ कर रही है। उन्होंने कहा कि लांबा के समर्थन में पूरा प्रदेश नेतृत्व रूपनगर आया है। राजा ने कहा, ‘‘हम अपनी बहन (लांबा) के खिलाफ किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” उन्होंने लांबा को तलब करने को ‘विशुद्ध रूप से प्रतिशोध की राजनीति’ करार दिया । पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी रूपनगर पहुंचे, हालांकि उन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की और पार्टी नेताओं से मिले बिना ही चले गए।
उन्होंने रूपनगर एसएसपी कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप (आम आदमी पार्टी) अलका लांबा को डराने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब के लोग हमेशा अपनी बेटियों और बहनों के साथ खड़े रहे हैं। हम सभी उनके साथ खड़े हैं।” उन्होंने आप पर पुलिस का दुरूपयोग करके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेने का आरोप लगाया । सिद्धू ने केजरीवाल के साथ हुए समझौते को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा और उन पर पंजाब को गिरवी रखने का आरोप लगाया। सिद्धू ने कहा, ‘‘आप (मान) की स्थिति दयनीय है। आपके हाथ में कुछ भी नहीं है। आप एक ‘रबर दा गुड्डा’ (रबर का खिलौना) हैं।”
कांग्रेस नेता ने मान पर सिर्फ घोषणाएं करने और किसी चुनावी वादे को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, एसएसपी कार्यालय में कांच का एक दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरन परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। इसके बाद वडिंग, प्रताप बाजवा, तृप्त राजिंदर बाजवा और लांबा को प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि ‘केस फाइल’ अदालत में है इसलिए लांबा से कोई पूछताछ नहीं हो सकती है।
इसके बाद लांबा को सदर थाना जाने के लिए कहा गया जहां मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान कांग्रेस के नेतागण उनके साथ थे। वडिंग ने कहा, ‘‘पुलिस ने हमें बताया कि पूछताछ (लांबा से) नहीं की जा सकती क्योंकि फाइल उच्च न्यायालय के पास है । पुलिस ने (लांबा को) सदर पुलिस स्टेशन में (उनकी) उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भी कहा।”
प्रताप बाजवा ने कहा, ‘‘पूरे नेतृत्व और लांबा जी को दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार कराया गया और फिर कहा गया कि फाइल उच्च न्यायालय के पास है। अब उन्हें (लांबा) फिर से बुलाया जाएगा।” लांबा ने पत्रकारों से बात करते हुए आप सरकार पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ पुलिस का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया। (एजेंसी)
Alka lamba appears before police in connection with alleged provocative statement against kejriwal punjab congress protests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMभारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
Jul 24, 2026 | 12:16 PMमुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग
Jul 24, 2026 | 12:13 PMमथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
Jul 24, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














