अरविंद केजरीवाल (Image- Social Media)
Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणाएं शुरू हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पार्टी ने 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए हैं। असम में मार्च-अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है, और चुनाव आयोग किसी भी समय इन चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
The Aam Aadmi Party hereby announces the first list of candidates for the Assembly Elections 2026 in the state of Assam. pic.twitter.com/uNG1jSqBbo — AAP (@AamAadmiParty) March 15, 2026
आम आदमी पार्टी से पहले कांग्रेस पार्टी ने भी 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के पूर्व सांसद अब्दुल खालिक सहित राज्य के कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस का यह कदम चुनावी मैदान में अपनी स्थिति मजबूत करने की ओर एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अन्य प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा कब अपने उम्मीदवारों की घोषणा करती है और चुनाव आयोग की ओर से असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी आज होने की संभावना है।
126 सीटों वाली असम विधानसभा में फिलहाल भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा राज्य की कमान लगातार दूसरे कार्यकाल में संभाल रहे हैं। वहीं कांग्रेस आगामी चुनावों में असम की सत्ता पर नजर बनाए हुए है और राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास कर रही है। यदि असम विधानसभा चुनाव 2021 की बात करें, तो उस समय राज्य की सभी 126 सीटों पर मतदान तीन चरणों में कराया गया था।
असम विधानसभा चुनाव 2021 तीन चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को हुआ था। इसके बाद 2 मई को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस द्वारा जारी दूसरी सूची में कई उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने गोलकगंज सीट से कार्तिक चंद्र राय, बिलासीपाड़ा से अमृत बादशा, बिरसिंग जरूआ से वाजिद अली चौधरी, मनकचार से मोहिबुर रहमान, गोआलपारा पूर्व से अबुल कलाम रशीद आलम, दुधनाई (एसटी आरक्षित) सीट से किशोर कुमार ब्रह्मा और श्रीजंग्राम से नुरुल इस्लाम को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें- असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, इन 23 उम्मीदवारों को टिकट, सहयोगियों के लिए छोड़ी 15 सीटें
इसके अलावा कांग्रेस ने मंडिया से पूर्व सांसद अब्दुल खालिक, चमारिया से रकीबुद्दीन अहमद, रंगिया से प्राणजीत चौधरी और दिमोरिया (एससी आरक्षित) सीट से किशोर कुमार बरूआ को भी टिकट दिया है।