Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ी घटना घटी। जहां तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया। मौके से 4 शव बरामद किए गए हैं।
- Written By: मनोज आर्या
हादसे की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया) ऋ
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ी घटना घटी। जहां तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना खमरिया टापू के पास हुआ। घटना का शिकार हुए क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से करीब 15 लोग खुद तैरकर डैम से बाहर निकल चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
मौके पर मौजूद चश्मदीद के मुताबिक, क्रूज हर रोज की तरह आज भी पर्यटकों को लेकर डैम का सैर कर रहा था। इसी दौरान अचानक उठी तेज हवा और तूफान ने क्रूज के संतुलन को बिगाड़ दिया और क्रूज डैम के अंदर भरे पानी में डूब गया। फिलहाल मौके से 4 शव बरामद किए गए हैं, जिसमें दो महिलाएं हैं। हालांकि, इस घटना में मरने वालों के संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकारिक रूप से मृतकों की संख्या को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद कुछ लोग लापता
हादसे की सूचना मिलते जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक आए तूफान की वजह से क्रूज चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अभी 11 लोगों के लापता होने की जानकारी है। फिलहाल प्राथमिकता लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने की है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
मुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
जबलपुर स्थित बरगी बांध में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक क्रूज डूब गया। जानकारी के अनुसार क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे।#jabalpur #cruisesinks #mpnews #BreakingNews pic.twitter.com/utJx5BRKw3 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) April 30, 2026
लोक निर्माण मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना
राज्य सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा कि जबलपुर के बरगी डैम में खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरे क्रूज के डूबने की अत्यंत दु:खद सूचना मिली है। कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर राहत और बचाव कार्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं भी नई दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो चुका हूं।
यह भी पढ़ें: धार में एक साथ जलीं 8 चिताएं, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, हर किसी की आंखें हो गईं नम
एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी प्रभावित परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’
