दर्शकों के लिए तरस रही है Kareena Kapoor की ‘द बकिंघम मर्डर्स’, छठें दिन का कलेक्शन भी रहा शॉकिंग

The Buckingham Murders BO Collection: ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ऑडियंस के लिए तरस रही है। फिल्म की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही निराशाजनक रही है। करीना कपूर की एक्टिंग भी दर्शको को अपनी तरफ खींच नहीं पा रही है। फिल्म का छठें दिन का कलेक्शन बहुत ही बुरा रहा है। आइए जानें ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के छठें दिन का कलेक्शन कितना रहा?
the buckingham murders movie box office collection day 6 audience did not like kareena kapoor film
दर्शकों के लिए तरस रही है करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

The Buckingham Murders BO Collection: ‘द बकिंघम मर्डर्स’ करीना कपूर की इस साल की मच अवेडेट फिल्मों में से एक है। हंसल मेहता की डायरेक्शनल फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ऑडियंस के लिए तरस रही है। फिल्म की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही निराशाजनक रही है। करीना कपूर की एक्टिंग भी दर्शको को अपनी तरफ खींच नहीं पा रही है। फिल्म का छठें दिन का कलेक्शन बहुत ही बुरा रहा है। आइए जानें ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के छठें दिन का कलेक्शन कितना रहा?

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हुई फ्लॉप

फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में करीना कपूर की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। कमाई की बात करें, तो ये फिल्म काफी बेकार साबित हुई है। फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है। वीकेंड पर हालांकि कमाई में थोड़ी सी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन वीकडेज में फिर से फिल्म धड़ाम से मुंह के बल गिर गई। अब फिल्म के लिए कुछ लाख रुपयों का कलेक्शन में मुश्किल हो चुका है।

छठे दिन किया इतना कलेक्शन

‘द बकिंघम मर्डर्स’ के कलेक्शन की बात करें, तो इसने केवल 1.15 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की थी। वहीं, फिल्म ने 1.95 करोड़, तीसरे दिन 2.15 करोड़, चौथे दिन 80 लाख और पांचवें दिन 75 लाख की कमाई की। अब इसके छठे दिन यानी पहले बुधवार की कमाई के आंकड़े भी आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को करीना की इस फिल्म ने 50 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ने 6 दिनों में अब तक कुल 7.30 करोड़ की ही कमाई की है। यह भी देखें-Shahrukh Khan ने तोड़ा वादा! सिंगर आदेश श्रीवास्तव की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं ‘बेटे अवितेश का ख्याल नहीं रखा….’

मेकर्स को हुआ भारी नुकसान

‘द बकिंघम मर्डर्स’ की रिलीज के बाद से इसकी हालत काफी खस्ता नजर आ रही है। अब आलम ये है कि फिल्म पाई-पाई के लिए भी तरस रही है। इस फिल्म से मेकर्स को भारी नुकसान हुआ है। बॉक्स ऑफिस से जल्दी ही इसका पत्ता साफ होता दिख रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com