ईडी की पूछताछ के बाद कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची तमन्ना भाटिया, चेहरा छुपाते हुई स्पॉट

तमन्ना भाटिया इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए ईडी ने 8 घंटों तक एक्ट्रेस से पूछताछ की है। वहीं अब एक्ट्रेस कामाख्या देवी की शरण में गईं हैं।
Tamannaah Bhatia reached Kamakhya Devi after 8 hours of interrogation by ED spotted hiding her face
ईडी की पूछताछ के बाद कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची तमन्ना भाटिया (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

गुवाहाटी: तमन्ना भाटिया इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एचपीजेड टोकन' मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की जांच के दायरे में आईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने शुक्रवार को मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। सफेद कुर्ता सलवार पहने एक्ट्रेस को अपनी मां और पिता के साथ मास्क लगाकर माता के दर्शन करते हुए स्पॉट किया गया।

ईडी के शिकंजे में तमन्ना भाटिया

गुरुवार को गुवाहाटी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने तमन्ना से कई घंटों तक पूछताछ की। तमन्ना भाटिया अपने परिवार के साथ शहर के एक आलीशान होटल में ठहरी थीं और सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी उन्हें एक और दौर की पूछताछ के लिए बुला सकती है। 'एचपीजेड टोकन' मोबाइल ऐप में बिटकॉइन और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के बहाने कई निवेशकों को कथित तौर पर ठगा गया। इस मामले में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का भी नाम शामिल है।

इन एक्टर्स से भी हो चुकी है पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, तमन्ना भाटिया के खिलाफ कोई भी “अपराधी” आरोप नहीं था, जिन्होंने कथित तौर पर एक ऐप कंपनी के कार्यक्रम में “सेलिब्रिटी की तरह दिखने” के लिए पैसे लिए थे। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस अपनी माता के साथ आईं थी। इस दौरान उनसे करीब 8 घंटों तक पूछताछ की गई। इसी मामले में पिछले साल तमन्ना से पहले रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 'एचपीजेड टोकन' मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके निवेशकों को धोखा दिया।

मां कामाख्या के किए दर्शन

तमन्ना भाटिया को लोग उनकी एक्टिंग के लिए पसंद करते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो और कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो मुंह पर मास्क लगाए अपने माता-पिता के साथ ईडी के ऑफिस से निकलती हुई दिखीं। पूछताछ के बाद एक्ट्रेस कामाख्या देवी का दर्शन के लिए पहुंची। यह भी देखें-लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ SUV, जानें कितनी है स्पेशल कार की कीमत

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट

तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। उन्होंने अपना हिंदी डेब्यू 2005 में 'चांद सा रोशन चेहरा' से किया था। हाल ही में आखिरी बार उन्हें स्त्री 2 में देखा गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com