Suraj Chavan Became The Winner Of Bigg Boss Marathi 5 Alia Bhatt Created A Stir In The Grand Finale
‘बिग बॉस मराठी 5’ के विनर बने सूरज चव्हाण, टूटी हुई चप्पल पहन ली थी शो में एंट्री
सूरज चव्हाण को बिग बॉस मराठी 5 का विजेता घोषित किया गया। उन्होंने ट्रॉफी और 14.6 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता है। शो के ग्रैंड फिनाले पर आलिया भट्ट समेत जिगरा की स्टारकास्ट भी शामिल हुई।
'बिग बॉस मराठी 5' के विनर बने सूरज चव्हाण (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: बिग बॉस मराठी 5 ने रविवार 6 अक्टूबर को अपने विनर की घोषणा कर दी है। हिंदी बिग-बॉस की ही तरह मराठी बिग-बॉस को भी काफी पसंद किया जाता है। इस शो को बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख होस्ट करते हैं। ग्रैंड फिनाले में बिग-बॉस मराठी 5 को अपना विनर मिल चुका है। बता दें कि विनर की ट्रॉफी कंटेंट क्रिएटर सूरज चव्हाण ने अपने नाम की। सूरज ने बिग-बॉस मराठी की ट्रॉफी के साथ-साथ अभिजीत सावंत को हराकर 14.6 लाख रुपये की विनिंग अमाउंट भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप 3 में शामिल हुए ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस मराठी 5 के ग्रैंड फिनाले में 3 कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बनाई थी। इन तीन लोगों में सूरज चव्हाण, अभिजीत सावंत और निक्की तम्बोली शामिल थे। सूरज ने अभिजीत सावंत और निक्की तम्बोली जैसे दमदार कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए शो की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। बिग बॉस मराठी 5 के ग्रैंड फिनाले में आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी जिगरा की स्टार कास्ट भी शामिल हुई। इस दौरान ग्रैंड फिनाले के सेट पर आलिया भट्ट, वेदांग रैना और निर्देशक वासन बाला भी नजर आए।
रितेश देशमुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से सूरज चव्हाण के साथ एक तस्वीर साझा की है। फोटो को शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा, ‘बिग-बॉस मराठी विनर सूरज चव्हाण, रनर अप अभिजीत सावन।’ धनंजय पोवार, जाह्नवी किलेकर और अंकिता वालावलकर जैसे कंटेस्टेंट शोडाउन से पहले ही घर से बेघर हो गए थे।
शो के बारे में बात करते हुए रितेश देशमुख ने कहा, ‘बिग बॉस मराठी का ये सीजन सरप्राइज और ट्विस्ट से भरा हुआ था। हर हफ्ते एक नए ट्विस्ट ने शो की टीआरपी को आसमान पर पहुंचा दिया। कंटेस्टेंट के बीच की लड़ाईयों इमोशन्स और डायनेमिक्ट ने हमारी ऑडियंस को काफी एंटरटेन किया।’ बिग बॉस मराठी 5 को रितेश देशमुख ने ही होस्ट किया था। अब फैंस को इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है।
Suraj chavan became the winner of bigg boss marathi 5 alia bhatt created a stir in the grand finale