मोहन नटराजन के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम, सूर्य ने परिवार को दी सांत्वना
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता और अभिनेता मोहन नटराजन का 3 सितंबर की रात चेन्नई में निधन हो गया। 71 साल की उम्र में मोहन ने आखिरी सांस ली। लम्बी बीमारी की वजह से उनकी मौत हुई। मोहन नटराजन का परिवार सदमे में है। 4 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे तक उनके पार्थिव को आखिरी दर्शन के लिए उनके शालिग्रामम स्थित घर पर रखा गया।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: तमिल एक्टर और फिल्म मेकर मोहन नटराजन का 3 सितंबर की रात चेन्नई में निधन हो गया। 71 साल की उम्र में मोहन ने आखिरी सांस ली। परिवार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नटराजन काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार 4 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे चेन्नई के तिरुवोटियूर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मोहन के परिवार में उनका एक बेटा और एक बेटी है। आखिरी दर्शन के लिए उनके घर पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग पहुंचने लगे थे। इस दौरान एक्टर जयसूर्या भी वहां पहुंचे और उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
मोहन नटराजन कि अगर बात करें तो उनका फिल्मी करियर बतौर अभिनेता शुरू हुआ था। बाद में वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता बन गए। उन्होंने फिल्मी करियर में सफल अभिनेताओं के साथ काम किया। इनमें थलपति विजय के साथ ‘कन्नुकुल नीलावु’, अजीत कुमार के साथ ‘आलवर’, चियान विक्रम के साथ ‘देवा थिरुमगल’ और सूर्या के साथ ‘वेल’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
மறைந்த தயாரிப்பாளர் மோகன் நடராஜன் உடலுக்கு நடிகர் சூர்யா நேரில் அஞ்லி செலுத்தினார். pic.twitter.com/yRFAMStiJN — Ramesh Bala (@rameshlaus) September 4, 2024
ये भी पढ़ें- 49 साल की ‘अंगूरी भाभी’ शादी के लिए हैं तैयार, इस एक्टर की तीसरी पत्नी बनेंगी एक्ट्रेस!
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव: कोयंबटूर दक्षिण में होगा महामुकाबला! क्या वनथी श्रीनिवासन बचा पाएंगी भाजपा का ‘शहरी’ दुर्ग?
तमिलनाडु में स्टालिन को बड़ा झटका: चुनाव से ठीक पहले सहयोगी दल ने छोड़ा साथ, क्या बिगड़ेगा द्रमुक का खेल?
वेल्लोर के 100 साल पुराने बाजार पर विधानसभा चुनाव की मार, नकद की पाबंदी ने छीनी किसानों की रोटी
‘2026 में भी रोते रहेंगे स्टालिन’, BJP नेता तमिलिसाई बाेलीं- पीएम का स्वागत करने के बजाय ऊटी में आराम कर रहे सीएम
मोहन नटराजन के निधन की वजह से सिर्फ उनका परिवार ही शोक संतप्त नहीं है बल्कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। क्योंकि उन्होंने तमिल फिल्म सिनेमा के विकास में अहम योगदान किया था और यही कारण है कि जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सदमे की लहर दौड़ गई है।
