49 साल की 'अंगूरी भाभी' शादी के लिए हैं तैयार, इस एक्टर की तीसरी पत्नी बनेंगी एक्ट्रेस! बोली 'गड़बड़ हो जाएगी...'

Shilpa Shinde: खतरों के खिलाड़ी 14 में शिल्पा शिंदे खूब मस्ती करती दिख रही हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस 49 साल की हो चुकी है और अब तक अकेले लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस शिल्पा ने शादी का मन बना लिया है। आइए जानें शिल्पा शिंदे किससे शादी करने वाली हैं?
Will Angoori Bhabhi Shilpa Shinde marry Karanveer Mehra and became become 3rd wife of actor in khatron ke khiladi 14
49 की उम्र में किससे शादी करेंगी शिल्पा शिंदे (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Shilpa Shinde Wedding: अंगूरी भाभी के किरदार से फेमस होने वाली शिल्पा शिंदे इन दिनों स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ रही हैं। शो में एक्ट्रेस खूब मस्ती करती दिख रही हैं। शो में एक्ट्रेस के चुलबुले अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस 49 साल की हो चुकी है और अब तक अकेले लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस शिल्पा ने शादी का मन बना लिया है। आइए जानें शिल्पा शिंदे किससे शादी करने वाली हैं?

क्या शिल्पा बनेंगी करणवीर की तीसरी वाइफ

खबरों की मानें तो शिल्पा शादी करने के बारे में सोच रही हैं। शिल्पा का नाम खतरों के खिलाड़ी 14 में उनके को-कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा के साथ जुड़ रहा है। आपको बता दें कि करणवीर अब तक दो शादियां कर चुके हैं और उनकी दोनों ही शादियां कुछ ही दिनों में टूट गई। शो में एक स्टंट के दौरान करणवीर ने कहा, 'अगर हम ये स्टंट जीत गए तो शादी कर लेंगे।'

करणवीर ने कहा आई लव यू

शो के दौरान ही करणवीर ने शिल्पा को आई लव यू तक कह दिया। इस पर एक्ट्रेस ने शर्माते हुए जबाव दिया। शादी की बात को लेकर शिल्पा ने कहा, नहीं कॉर्डिनेशन में गड़बड़ हो जाएगी। इस पर जवाब देते हुए करण ने कहा, नहीं होगी कोई गड़बड़ कर लेंगे शादी। बता दें कि करणवीर और शिल्पा शिंदे पहले से दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं।

टूट चुकी है सगाई

एक वक्त था, जब शिल्पा शिंदे की शादी रोमित राज से होने वाली थी। दोनों सगाई कर चुके थे और उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। लास्ट मौके पर ही दोनों की शादी टूट गई। इसके बाद से ही कभी शिल्पा ने शादी के बारे में नहीं सोचा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com