डायरेक्टर अरिंदम सील पर ऐक्ट्रेस को जबरन किस करने का आरोप, बंगाली सिनेमा में #MeToo का हड़कंप

एक्ट्रेस को जबरन गोद में बिठाया और फिर किस किया, जब एक्ट्रेस असहज महसूस करने लगी तब अरिंदम सील ने ऐसा जताने का प्रयास किया की कुछ हुआ ही नहीं है जबकि वहां मौजूद लोग खड़े हो कर तमाशा देख रहे थे। एक एक्ट्रेस ने बंगाली डायरेक्टर पर यान उत्पीड़न का आरोप लगाया है। डायरेक्टर ने सफाई दी है जो कुछ हुआ अनजाने में हुआ है।
Arindam sil forcefully kissed Bengali actress
Published on
Updated on

मुंबई: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने का मामला अभी थमा भी नहीं है कि बंगाल में फिल्म जगत में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने लगा है। मलयालम सिनेमा जगत में शुरू हुए मी टू कैंपेन का रुख अब बंगाली सिनेमा जगत की तरफ मुड़ गया है। बंगाली सिनेमा जगत के मशहूर डायरेक्टर अरिंदम सील पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। एक एक्ट्रेस ने शिकायत की है कि अरिंदम सील ने उन्हें जबरन अपनी गोद में बैठाया और किस किया है।

अरिंदम सील ने खुद पर लगे आरोप पर अपनी सफाई में यह कहा कि जो कुछ भी हुआ वह अनजाने में हुआ। टाइम्स आफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में अरिंदम ने कहा कि उनसे जो कुछ भी हुआ वह अनजाने में हुआ है। अगर एक्ट्रेस को इससे परेशानी हुई है तो वह माफी मांगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब सब कुछ समय पर छोड़ रहे हैं।

एक्ट्रेस के साथ अरिंदम सील ने क्या किया 

बंगाली एक्ट्रेस ने बताया कि मामला 3 अप्रैल का है, जब वह एक रिसॉर्ट में टीवी सीरियल 'एकती खूनीर संधाने खूनीर' की शूटिंग कर रही थी। तब डायरेक्टर अरिंदम ने उन्हें गोद में बैठने के लिए कहा, जब उन्होंने आनाकानी की तो अरिंदम ने जबरन डराते हुए कहा, मैं कह रहा हूं बैठ जाओ। यह सुनकर एक्ट्रेस डर गई और वह उनके गोद में बैठ गई। इसके बाद अरिंदम ने उनके गाल पर किस किया।

सब देख रहे थे तमाशा 

एक्ट्रेस ने बताया कि उसे समय वहां बहुत सारे लोग मौजूद थे लेकिन सभी खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे। अरिंदम ऐसा जताने की कोशिश कर रहे थे कि कुछ भी नहीं हुआ है। जब एक्ट्रेस उनकी इस हरकत से नाराज हो गई और उनसे इस बारे में बात की, तो अरिंदम ने कहा क्या हुआ तुम्हें मजा नहीं आया।

अरिंदम के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगीं एक्ट्रेस 

अब एक्ट्रेस का यह कहना है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद वह यह कह रहे हैं कि यह सब कुछ अनजाने में हुआ है। एक्ट्रेस ने इसे निराशाजनक बताया है और यह भी कहा है कि वह डायरेक्टर के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई करने जा रही हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अरिंदम के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। कुल मिलाकर अरिंदम की मुश्किल आने वाले समय में बढ़ने वाली है यह कहा जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com