प्रकाश राज हुए सेट से लापता, प्रड्यूसर ने लगाया 1 करोड़ के नुकसान का आरोप, पूरी कास्ट रह गई दंग
साउथ सिनेमा एक्टर प्रकाश राज पर 1 करोड़ के नुकसान का आरोप लगा है। प्रड्यूसर विनोद कुमार ने बताया कि प्रकाश राज ने बिना बताए सेट छोड़ दिया, जिससे शूटिंग में उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
- Written By: निक्की राय
प्रकाश राज हुए सेट से लापता, प्रड्यूसर को हुआ 1 करोड़ नुकसान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
नवभारत मनोरंजन डेस्क: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज अपने नेगेटिव रोल्स के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल एक्टर पर 1 करोड़ के नुकसान का आरोप लग रहा है। खबर है कि प्रकाश राज सेट पर बिना किसी को कुछ बताए शूट बीच में छोड़कर गायब हो गए। फिल्म प्रड्यूसर विनोद कुमार अपने एक्स अकाउंट के जरिए एक्टर प्रकाश राज पर ये आरोप लगाए हैं।
उदयनिधि के साथ शेयर की तस्वीर
हाल ही में एक्टर ने उदयनिधि और उनके पिता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘डिप्युटी सीएम के साथ… #जस्टआस्किंग।’ बता दें की हाल ही में उदयनिधि को डिप्युटी सीएम नियुक्त किया गया है।
प्रड्यूसर विनोद ने कहा अनप्रोफेशनल
प्रकाश राज की उस पोस्ट को उन्होंने रिपोस्ट करते हुए अनप्रोफेशनल बताया। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो किस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि प्रकाश राज के अनप्रफेशनल बर्ताव की वजह से उन्हें 1 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। प्रड्यूसर विनोद कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आपके साथ बैठे अन्य तीन व्यक्तित्व चुनाव जीत गए, लेकिन आपकी जमानत जब्त हो गई। यही अंतर है। आपने हमें बताए बिना कारवां से गायब होकर मेरे शूटिंग सेट में 1 करोड़ का नुकसान किया! कारण क्या था? सिर्फ पूछ रहे! आपने कहा था कि आप मुझे कॉल करेंगे, लेकिन आपने नहीं किया!’
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
MP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
The other three personalities sitting with you have won elections, but you lost the deposit; that’s the difference. You made a loss of 1crore in my shooting set, disappearing from the caravan without informing us! What was the reason?! #Justasking !!! You said you would call… https://t.co/8MNZiFGMya — Vinod Kumar (@vinod_offl) October 5, 2024
यह भी देखें-आखिर क्यों सलमान खान ने लगा दी थी पिता सलीम खान के पैसों में आग? जानें
शेड्यूल रोकना पड़ा
विनोद कुमार ने इस मामले को लेकर ट्वीटर पर एक और पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला 30 सितंबर का है। उन्होंने एक्स पर लिखा, यह मामला 30 सितंबर 2024 का है। इससे पूरी पूरी कास्ट और क्रू हैरत में रह गई। लगभग 1000 जूनियर आर्टिस्ट के लिए ये 4 दिन का शेड्यूल था। किसी दूसरे प्रोडक्शन हाउस से कॉल आने के बाद वो कारवां से बिना बताए निकल गए। हमें बिना बताए छोड़कर निकल गए। हमें इस वजह से शेड्यूल रोकना पड़ा। इससे हमें भारी नुकसान हुआ है।
