-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- New Ott Realease This Week From Reeta Sanyal To The Devils Hour Season 2
इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, 10 सीरीज और फिल्में होंगी रिलीज, यहां देखें लिस्ट
- Written By: अनिल सिंह
अक्टूबर का महीना आधा बीत गया है लेकिन बचे हुए महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट होने वाला है। 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच 10 नई फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं वह फ़िल्में और सीरीज कौन सी हैं और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

मुंबई: सिनेमाघरों में तो इस हफ्ते ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘जिगरा’ फिल्म रिलीज हुई है। लेकिन अगर आप घर बैठे फिल्म देखने के शौकीन है, तो अक्टूबर के बचे हुए इस महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 10 सीरीज और फिल्में रिलीज होगी। अदा शर्मा की रीत सान्याल से लेकर फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 जैसी वेब सीरीज का नाम शामिल है। यहां देखें पूरी लिस्ट।
रीता सान्याल (14 अक्टूबर, डिज्नी प्लस हॉटस्टार)
अदा शर्मा की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘रीता सान्याल’ 14 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। दर्शक घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आमिर खान ‘गजनी 2’ से मचाएंगे बवाल, 3 बड़ी फिल्मों का होगा एलान
सम्बंधित ख़बरें
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा में तेज प्रताप यादव का ‘भौकाल’! पवन सिंह-निरहुआ संग नई फिल्म ने बढ़ाई हलचल
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
द प्रदीप्स ऑफ पीटर्सबर्ग (17 अक्टूबर, प्राइम वीडियो)
द प्रदीप्स ऑफ पीटर्सबर्ग, अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार की कहानी है। यह भी एक जबरदस्त वेब सीरीज है। जो भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आएगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 17 अक्टूबर को रिलीज होगी।
फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 (18 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स)
मुंबई के सेलिब्रिटी वाइफ की जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज ‘फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3’ नेटफ्लिक्स पर 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
स्वीट बॉबी: माय कैटफिश नाइटमेयर (16 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स)
यह सीरीज एक डॉक्यूमेंट्री है जो लंदन स्थित रेडियो होस्ट किरात अस्सी के भयावह अनुभव को बयां करती है। यह भी नेटफ्लिक्स पर 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
द लिंकन लॉयर सीजन 3 (17 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स)
द लिंकन लॉयर सीजन 3, माइकल कोनेली की पांचवी किताब द गॉड्स का गिल्ट पर आधारित है। इस सीजन में हॉरर जूलियन लाकोसी का बचाव करते हुए नजर आने वाले हैं। 10 एपिसोड की यह सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर 17 अक्टूबर से रिलीज होगी।
पेरिस हैज फॉलन (18 अक्टूबर, लायनगेट्स प्ले)
पेरिस हैज फॉलन एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इसमें फ्रांस की राजधानी पेरिस एक युद्ध का मैदान बन चुका है। इस कहानी को बेहद बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। यह लायनगेट्स प्ले पर 18 अक्टूबर को आप देख सकते हैं
राइवल्स (18 अक्टूबर, disney+ हॉटस्टार)
राइवल्स नाम की वेब सीरीज 80 दशक के सत्ता संघर्ष को दिखाया गया है। यह मशहूर उपन्यास ‘रटशायर क्रॉनिकल्स’ पर आधारित है। यह disney+ हॉटस्टार पर 18 अक्टूबर को स्ट्रीम होने वाली है। घर बैठे आप उसका लुक उठा सकते हैं।
द डेविल्स आवर सीजन 2 (18 अक्टूबर, प्राइम वीडियो)
‘द डेविल्स आवर सीजन 2’ प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली यह वही वेब सीरीज है, जिसमें रात के 3:33 कुछ शैतान का समय बताया गया है। लूसी चैंबर्स और गिदोन एक खौफनाक अपराध को रोकने के लिए प्रयास करते हुए इस सीरीज में नजर आने वाले हैं।
द ऑफिस (18 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स)
द ऑफिस ऑस्ट्रेलियाई ट्विस्ट के साथ वापस आ रही है, यह पॉपुलर सीरीज का 13वां सीजन है। 8 एपिसोड की सीरीज का मजा आप घर बैठे उठा सकते हैं। यह भी प्राइम वीडियो पर 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
वुमन ऑफ द आवर (18 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स)
यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक फिल्म है डायरेक्ट अन्ना कोंड्रिक ने इसे बनाया है। इस फिल्म में चेरिल ब्रैडशॉ का रोल निभाते हुए वह नजर आने वाले हैं। 18 अक्टूबर को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
New ott realease this week from reeta sanyal to the devils hour season 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMBhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Aug 09, 2026 | 06:04 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














