-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Tumsar Pawni Road Accidents Vehicle Collision
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Two Vehicles Collision: भंडारा जिले में तुमसर और पवनी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हुए।

भंडारा सड़क हादसा- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Road Accident: भंडारा जिले के तुमसर शहर के विनोबा नगर इलाके में सहारा इंजीनियरिंग वर्कशॉप के सामने शराब के नशे में धुत्त एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दो वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीराम नगर, तुमसर निवासी कार चालक सौरभ गणेश रहांगडाले 25 अपनी चार पहिया गाड़ी क्र।एमएच 36 एएच 9083 को अत्यधिक तेज गति, लापरवाही और गलत दिशा से चला रहा था। इसी दौरान उसने दो वाहनों क्र. एमएच 36 एल 6127 और क्र. एमएच 36 एएच 9083 को जोरदार टक्कर दे दी। हादसे में माकडे नगर, तुमसर निवासी फरियादी प्रियांक रामुजी ढोके 32 के भाई शशांक 34 और उनके दोस्त आशीष ओमप्रकाश कलंबे 38 गंभीर रूप से घायल हो गए।
भंडारा में सड़क हादसे
घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तुमसर पुलिस ने चालक सौरभ रहांगडाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी घटना में पवनी से भंडारा रोड पर कृषि उपज बाजार समिति के पास एक तेज रफ्तार स्वामी ट्रैवल्स की बस ने लापरवाही से रिवर्स लेते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
ये भी पढ़े: Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
तेज रफ्तार कार और बस की टक्कर में तीन घायल
युवराज सीताराम गुरपुडे 47 अपनी मोटरसाइकिल क्र। एमएच 40 सीएन 6475 से पवनी में बाजार करने के बाद वापस अपने गांव थुट्टानबोरी लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार समिति पवनी के पास स्वामी ट्रैवल्स की बस क्र. एमएच 18 वी 9501 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही और उपेक्षापूर्ण तरीके से रिवर्स लिया और युवराज की बाइक को सीधी टक्कर दे दी। इससे युवराज सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। पवनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Bhandara tumsar pawni road accidents vehicle collision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMBhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Aug 09, 2026 | 06:04 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM












