-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Gram Panchayat Fund Irregularities Sarpanch Accountability
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
Yavatmal Fund Irregularities: यवतमाल में ग्राम पंचायत निधि की आर्थिक अनियमितताओं पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यवतमाल ग्राम पंचायत- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Gram Panchayat: ग्राम पंचायतों में निधि की अफरातफरी अथवा आर्थिक अनियमितता सामने आते ही कार्रवाई की गाज अक्सर ग्रामसेवक या ग्राम पंचायत अधिकारी पर गिरती है। उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी जाती है। लेकिन जिस ग्राम पंचायत के आर्थिक फैसले सामूहिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं, वहां सरपंच, उपसरपंच और अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कितनी गंभीरता से होती है? यदि निर्णय सामूहिक है तो जिम्मेदारी केवल सचिव की ही क्यों? यह सवाल अब ग्रामीणों में जोर पकड़ रहा है।
सरपंच और सदस्यों की भूमिका पर सवाल
ग्राम पंचायत का निधि खर्च ग्रामसेवक की मर्जी से नहीं होता। विकास कार्यों को ग्राम पंचायत की मासिक सभा में मंजूरी, उसके बाद ग्रामसभा की स्वीकृति, प्रस्ताव, कार्यादेश, देयक और भुगतान जैसी पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। विकास कार्यों के बिलों पर सरपंच और सचिव के हस्ताक्षर भी आवश्यक होते हैं।
ये भी पढे़: महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
सम्बंधित ख़बरें
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में बारिश ने फिर दिया झटका, कई तहसीलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ फसलों को लेकर किसान चिंतित
ऐसे में आर्थिक गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित सभी पदाधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। हालांकि, कई मामलों में जांच के बाद केवल ग्रामसेवक पर निलंबन अथवा विभागीय कार्रवाई की जाती है, जबकि सरपंच, उपसरपंच और संबंधित सदस्यों की जवाबदेही पर सवाल अनुत्तरित रह जाते हैं। इससे कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर संदेह पैदा होना स्वाभाविक है।
सरपंच पर भी हो कार्रवाई…
यवतमाल के पॅरा विधी स्वयंसेवक एवं नोडल अधिकारी, मानव-वन्यजीव संघर्ष, जिल्हा विधी सेवा प्राधिकरण (जिल्हा व सत्र न्यायालय), वासुदेव विधाते ने कहा कि सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा अन्य सदस्य पंचायत के कामकाज से जुड़े जिम्मेदार घटक हैं। आर्थिक अनियमितता में सचिव दोषी है तो कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यदि सरपंच अथवा अन्य पदाधिकारी भी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। केवल सचिव को निलंबित करना उचित नहीं है। ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में असली दोषी कौन है, यह पद देखकर नहीं बल्कि दस्तावेजी साक्ष्यों और जांच के आधार पर तय होना चाहिए।
Yavatmal gram panchayat fund irregularities sarpanch accountability
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMभोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
Aug 09, 2026 | 05:53 PMToxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













