Munawar Faruqui पर दिल्ली में मंडराया जान का खतरा, सुरक्षा के लिए लौटना पड़ा मुंबई

Munawar Faruqui Gets Death Threats: हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी दिल्ली में अपने एक मैच के सिलसिले में पहुंचे थे। जहां उनकी जान पर खतरा मंडराने लगा। इसकी वजह से जान बचाते हुए उन्हें फौरन मुंबई वापिस लौटना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को मुनव्वर फारूकी के मामले में एक ऐसी जानकारी मिली है, जिसकी उनकी सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।
Munawar Faruqui faces threat to life in Delhi return to Mumbai for safety
Munawar Faruqui पर दिल्ली में मंडराया जान का खतरा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Munawar Faruqui Gets Death Threats: 'बिग बॉस 17' के विनर रह चुके मुनव्वर फारूकी आए दिन अपनी किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन दिल्ली में अपने एक मैच के सिलसिले में पहुंचे थे। जहां उनकी जान पर खतरा मंडराने लगा। इसकी वजह से जान बचाते हुए उन्हें फौरन मुंबई वापिस लौटना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को मुनव्वर फारूकी के मामले में एक ऐसी जानकारी मिली है, जिसकी उनकी सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।

ग्रेटर कैलाश की गोलीबारी से मुनव्वर का कनेक्शन

रिपोर्ट्स की मानें, तो ग्रेटर कैलाश-1 हुई गोलीबारी के मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को मुनव्वर फारूकी से जुड़ी जानकारी भी मिली। बता दें कि ग्रेटर कैलाश में हुई गोलीबारी के संदिग्धों ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने सूर्या होटल की रेकी की थी। बता दें कि इसी होटल में मुनव्वर फारूकी भी ठहरे थे, जिस दौरान गोलीबारी की ये घटना हुई थी। संदिग्धों ने इस बात की जानकारी भी दी है कि उनका निशाना मुनव्वर पर था। इस बात की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने आनन-फानन में आईजीआई स्टेडियम को खाली करवा दिया था। सुरक्षा कारणों से मैच को बीच में रुकवाना पड़ा। हालांकि बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकालकर खाली स्टेडियम में ही मैच को पूरा किया गया।

मुनव्वर को मुंबई वापिस भेजा

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आईजीआई स्टेडियम और सूर्या होटल की सिक्योरिटी की पूरी जांच भी की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मैच खत्म होते ही मुनव्वर को वापिस मुंबई के लिए भी रवाना किया गया। मीडिया में मुनव्वर ने अब तक किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। बता दें कि मैच के दौरान मुनव्वर के साथ-साथ यूट्यूबर एल्विश यादव को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। इस वक्त दोनों के ही फैंस काफी परेशान है।

Navbharat Live
navbharatlive.com