मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

मराठी रंगमंच और फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का शनिवार को कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए। शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। यह जानकारी परिवार के सदस्यों ने दी। अभिनेता कदम (66) पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे।
मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का कैंसर से निधन
मराठी अभिनेता विजय कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: मराठी रंगमंच और फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का शनिवार को कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए। शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। यह जानकारी परिवार के सदस्यों ने दी। अभिनेता कदम (66) पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने रंगमंच में बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया और 1980 के दशक में हास्य अभिनेता के रूप में प्रसिद्धि हासिल की।

अभिनेता विजय कदम ने पिछले दो दशकों में मंच, टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में विविध भूमिकाएं निभाईं हैं। विजय कदम ने अपने अभिनय से रथचक्र, विच्छा माझी पुरी करा, तूर तूर, सही रे सही जैसे कुछ लोकप्रिय धारावाहिकों में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने इरसाल कार्टी, वासुदेव बलवंत फड़के और हलाद रुसली कुंकू हसला सहित मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया। कदम को कुछ बॉलीवुड फिल्मों जैसे घर एक मंदिर और अफलातून में भी देखा गया था।

मुख्यमंत्री ने बड़ी क्षति बताया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कदम की स्वाभाविक अभिनय शैली, हास्य कला और मंच पर प्रस्तुति देते समय तत्काल प्रतिक्रिया देने की क्षमता की सराहना की। सीएम शिंदे ने कहा कि "महाराष्ट्र के मनोरंजन जगत को समृद्ध करने वाले इस बहुमुखी अभिनेता के निधन से मराठी रंगमंच को बड़ी क्षति हुई है।"

इन फिल्मों ने बटोरी सूर्खियां

अभिनेता विजय कदम ने 1980 के दशक में मराठी सिनेमा में छोटे-छोटे रोल्स करके दर्शकों को अपनी ओर खींचा, जिसकी दर्शकों की खूब सराहना की। विजय कदम की 'चश्मेंबहादुर', 'पुलिसलाइन', 'हळद रुसली कुंकू हसलं' और 'आम्ही दोघ राजा रानी' जैसी फिल्में ने खूब सूर्खियां बटोरी। अभिनेता के जाने की खबर के बाद उनके फैंस में शोक व्याप्त है साथ मराठी सिनेमा में एक खालीपन पैदा हो गया है। फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। बता दें कि अभिनेता कॉमेडी रोल्स के लिए जितने लोकप्रिय थे, उतने ही गंभीर रोल्स के लिए भी थे। इसलिए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी भी कहा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com