-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Renuka Shahane On Hindi Marathi Language Controversy Says I Support Speak Marathi Movement
स्पीक मराठी आंदोलन को मेरा समर्थन, हिंदी-मराठी विवाद पर रेणुका शहाणे का रिएक्शन
- Written By: अनिल सिंह
रेणुका शहाणे ने हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर कहा, वो 'स्पीक मराठी' आंदोलन का समर्थन करती हैं। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान के साथ का के अपने अनुभव को शेयर किया और आशुतोष से प्यार के बारे में भी बात की।

राज ठाकरे और रेणुका शहाणे डिजाइन फोटो
Renuka Shahane On Hindi Marathi Controversy: रेणुका शहाणे बॉलीवुड की उन कलाकारों में गिनी जाती है, जिन्होंने एक्टिंग के दम पर न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि मराठी सिनेमा में भी गजब की पहचान बनाई है। हिंदी मराठी भाषा विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह स्पीक मराठी आंदोलन का समर्थन करती है, लेकिन वह हिंसा के खिलाफ हैं। उन्होंने यह साफ किया कि अगर कोई मराठी बोलने में सक्षम नहीं है तो उसे मारपीट कर मराठी बुलवाना गलत है, लेकिन उन्होंने मराठी भाषा का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग लंबे समय से यहां रह रहे हैं उन्हें स्थानीय भाषा के सम्मान के तौर पर उसे सीखने का प्रयास जरूर करना चाहिए।
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रेणुका शहाणे ने शाहरुख खान के साथ बतौर हीरोइन काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया और लैंडलाइन पर आशुतोष राणा के साथ शुरू हुई मोहब्बत का भी जिक्र किया। आइए जानते हैं उन्होंने इन सभी विषयों पर क्या कुछ कहा है।
ये भी पढ़ें- Sukhwinder Singh Birthday Special: एआर रहमान ने सुखविंदर सिंह से मांगी थी माफी
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
शाहरुख वो पेशेवर हैं, जैसा बनने का सपना हर किसी को देखना चाहिए
रेणुका शहाणे को ज्यादातर लोग हम आपके हैं कौन में सलमान खान की प्यारी भाभी के रूप में जानते हैं, वहीं कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख खान के साथ सर्कस टीवी शो में स्क्रीन शेयर की थी। बातचीत के दौरान जब उनसे कहा गया, आपको शाहरुख की पहली ऑनस्क्रीन हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। यह पहचान हमेशा आपके साथ जुड़ी रही है। रेणुका ने मुस्कराते हुए उस अनुभव को याद किया और बताया, उनका काम के प्रति जो रवैया है, वो कमाल का है। असल में, शाहरुख वो पेशेवर हैं जैसा हर किसी को बनने की चाह रखनी चाहिए और दूसरी बात, उनका हर व्यक्ति के प्रति व्यवहार एक सामान रहता है चाहे वो स्पॉट बॉय हो या प्रोड्यूसर, डायरेक्टर या अभिनेता, वो सबके साथ समान व्यवहार करते हैं। जब सेट पर स्टार ऐसा करता है, तो पूरी टीम में नई ऊर्जा आ जाती है।
लैंडलाइन पर शुरू हुई मोहब्बत
हमने फोन पर प्यार किया, आशुतोष राणा के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए, रेणुका शहाणे ने बताया कि उनका रिश्ता दिखावे पर नहीं बल्कि गहरी दोस्ती, बातचीत और परस्पर सम्मान पर टिका हुआ है। जब मैं राणा से मिली, तो सबसे ज़्यादा ये बात अच्छी लगी कि मैं उनसे घंटों बात कर सकती थी। हमारा प्यार फोन पर शुरू हुआ। उस वक्त तो लैंडलाइन और पुराना एमटीएनएल ही होता था।
स्पीक मराठी आंदोलन को मेरा समर्थन
पूजा चौधरी के पॉडकास्ट के बीच में हुई बातचीत के एक हिस्से में रेणुका शहाणे ने मुंबई में मराठी भाषा और संस्कृति के सम्मान को लेकर अपने विचार जाहिर किए, उन्होंने कहा, “अगर आप किसी जगह बहुत समय से रह रहे हैं, तो वहां की भाषा और संस्कृति को समझना और उसका सम्मान करना जरूरी है। ये बोलने से ज़्यादा उस इरादे की बात है कि आप उसमें सम्मान दिखा रहे हैं। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं जो स्थानीय भाषा और संस्कृति को अपनाने की ज़रूरत ही नहीं समझते। मुझे हिंसा बिल्कुल पसंद नहीं। कोई अगर मराठी नहीं बोलता, तो जाकर दो-तीन थप्पड़ मार देना, इससे भाषा का कोई भला नहीं होगा।
Renuka shahane on hindi marathi language controversy says i support speak marathi movement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













