रानी चटर्जी को पार्लर में काम करते देख हैरान हुए फैंस, लुक पर लोग पूछ रहे सवाल
रानी चटर्जी को पार्लर में काम करते देख उनके फैंस हैरान हो गए हैं। उनके लुक को देखकर फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या रानी चटर्जी ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी है और आखिर ऐसी क्या वजह है जो उन्हें यहां काम करना पड़ रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। रानी चटर्जी ने भोजपुरी में दर्जनों हिट फिल्में दी है। ताजा तस्वीर में रानी चटर्जी एक ब्यूटी पार्लर के अंदर एक महिला की आइब्रो बनाते दिख रही हैं। रानी चटर्जी को पार्लर में काम करते देख उनके फैन चिंतित हो गए हैं। उन्होंने यह सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि क्या रानी चटर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है और आखिर ऐसी क्या वजह है जो उन्हें किसी पार्लर में काम करने की नौबत गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा
दरअसल रानी चटर्जी की यह तस्वीर खुद उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। पोस्ट में करीब पांच तस्वीरें एक्ट्रेस ने साझा की है। जिसमें वह बड़े शिद्दत से एक महिला की आइब्रो बनाते हुए नजर आ रही हैं। उनके कपड़े पर प्रिया ब्यूटी पार्लर लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। वो मेहनत और लगन के साथ पार्लर का काम कर रही हैं ये देख फैंस भी धोखा खा गए हैं कि यह एक्टिंग है या वह सच में पार्लर में काम कर रही हैं। यही कारण है कि लोग उनसे इस पोस्ट पर सवाल पूछते हुए भी नजर आए कि क्या आपने फिल्म लाइन छोड़ दी है। यह काम कब शुरू किया, वगैरह-वगैरह।
ये भी पढ़ें- अयोध्या में बंदरों के आतंक से राहत दिलाएंगे अक्षय कुमार…
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
रानी चटर्जी इस तस्वीर के माध्यम से अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। दरअसल उनके आने वाली फिल्म में उन्होंने पार्लर में काम करने वाली महिला का किरदार निभाया है। यह उनके कैप्शन से भी पता चलता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कितना बेहतरीन रोल है, प्रिया ब्यूटी पार्लर। यह उनके अपकमिंग फिल्म का हिस्सा है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे थे। रानी चटर्जी के फिल्मी करियर की अगर बात करें तो उन्होंने अब तक दर्जनों हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की शुरुआती फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ जबरदस्त हिट साबित हुई थी, जिसने भोजपुरी सिनेमा जगत में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी नजर आए थे। मनोज तिवारी अब राजनीति का रुख कर चुके हैं और वह अब भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना चुके हैं।
