Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम

Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो-1 के घाटकोपर-अंधेरी सेक्शन पर भीड़ कम करने के लिए 'मिक्स्ड लूप' सेवा शुरू होगी। इससे प्रति घंटे 20,000 अतिरिक्त यात्रियों को सफर की सुविधा मिलेगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 02:23 PM

मुंबई मेट्रो-1 (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Metro 1 Mixed Loop Service: मुंबई मेट्रो-1 से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को जल्द राहत मिलने वाली है। घाटकोपर-अंधेरी सेक्शन पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा शुरू की जाएगी। इस नई व्यवस्था से पीक आवर्स में प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम होगी। इसी के साथ ही हर घंटे करीब 20,000 अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि 11।4 किमी लंबे मेट्रो-1 कॉरिडोर में वर्सोवा से घाटकोपर के बीच 12 स्टेशन हैं। फिलहाल इस मार्ग पर चार-कोच वाली मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं।

5 लाख यात्री करते हैं सफर

वित्तीय सीमाओं के कारण मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड अतिरिक्त ट्रेनें खरीदने और छह-कोच सेवाएं शुरू करने की स्थिति में नहीं है। कार्यदिवसों में इस कॉरिडोर पर 5 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं, जिससे कार्यालय समय में भारी भीड़ रहती है। पूर्व उपनगर के साथ ही ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और बदलापुर से आने वाले अधिकांश यात्री घाटकोपर से मेट्रो पकड़ते हैं। यही कारण है कि करीब 88 प्रतिशत यात्री घाटकोपर-अंधेरी सेक्शन का उपयोग करते हैं।

नई व्यवस्था के तहत चलेंगी कुछ ट्रेनें

पिछले वर्ष शुरू की गई शॉर्ट लूप सेवा से पीक आवर्स में करीब 10,000 अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिली थी। इस बार क्षमता बढ़ाकर 20,000 अतिरिक्त यात्रियों प्रति घंटा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां

नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़

Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल

यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत

नई व्यवस्था के तहत कुछ ट्रेनें केवल घाटकोपर से अंधेरी तक चलेगी और वहीं से वापस लौटेंगी, जबकि अन्य मुंबई ट्रेनें वर्सोवा तक नियमित रूप से संचालित होंगी। इससे सबसे व्यस्त सेक्शन पर अधिक ट्रेनें उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही मेट्रो सेवाओं की फ्रीक्वेंसी में 6 से 7 प्रतिशत वृद्धि होगी और प्रतिदिन ट्रिप्स की संख्या बढ़कर 482 तक पहुंच सकेगी।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम

उपलब्ध होगी आरामदायक यात्रा

पीक आवर्स में घाटकोपर-अंधेरी के बीच मुंबई मेट्रो की ट्रेनें हर 3 मिनट 8 सेकंड के अंतराल पर चलेंगी। मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामंतक चौधरी ने कहा कि मिक्स्ड लूप व्यवस्था उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर यात्रियों को अधिक तेज, सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी।

Metro mumbai 1 mixed loop service ghatkopar andheri traffic news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 02:23 PM

Topics:  

  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Mumbai Metro

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.