- Hindi News »
- Movies »
- Celebrities »
- Kangana Ranaut Said I Am Not Going Anywhere Someone Else Will Have To Pack The Bags
कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को दिया जवाब, बोलीं- मैं कहीं नहीं जा रही, किसी और को…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां के लोगों की हमेशा सेवा करती रहूंगी। मैं कही नहीं जा रही, बल्कि कोई और है, जिसे बैग पैक कर जाना होगा।मैं कही नहीं जा रही।
- Written By: सोनाली झा

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 4 जून यानी आज वोटों की गिनती की जा रही है। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा हैं। कंगना रनौत की जीत के लिए उनके परिवार वालों के साथ ही फैंस भी कामना कर रहे हैं। इस सीट पर एक्ट्रेस का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है। इस सब के बीच एक्ट्रेस ने विक्रमादित्य को करारा जवाब दिया है।
एक्ट्रेस का जवाब
कंगना रनौत ने कहा कि मंडी ने कभी भी बेटियों का अपमान साधारण रूप से नहीं लिया है। जहां तक मेरे मुंबई जाने का सवाल है, तो मैं कही नहीं जा रही। हिमाचल प्रदेश मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां के लोगों की हमेशा सेवा करती रहूंगी। मैं कही नहीं जा रही, बल्कि कोई और है, जिसे बैग पैक कर जाना होगा।मैं कही नहीं जा रही।
विक्रमादित्य ने कही थी ये बाते
कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने हाल ही में कंगना रनौत के बारे में बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कंगना रनौत मंडी की नहीं मुंबई की हैं। चुनावी दौरा खत्म होने के बाद मुंबई चली जाएंगी। वो यहां सिर्फ मनोरंजन के लिए आई हैं। उनका बयान था कि कंगना रनौत देवभूमि हिमाचल प्रदेश से शुद्ध होकर बॉलीवुड में वापस चली जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Sai Pallavi Birthday: जूनियर आर्टिस्ट से बनीं साउथ की क्वीन, जानें साई पल्लवी का दिलचस्प सफर
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
बंगाल चुनाव: 4 मई के बाद इंसाफ होगा, कंगना रनौत ने दी चेतावनी; ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना
Kangana Ranaut Struggle: सलमान खान से पहली मुलाकात को याद कर भावुक हुईं कंगना रनौत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
कितने सीट से आगे हैं कंगना रनौत
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार कंगना रनौत, विक्रमादित्य सिंह से 57,000 वोट से आगे हैं। कंगना रनौत के अलावा कई फिल्मी सितारें अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें हेमा मालिनी, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी, पवन सिंह और रवि किशन सामने कई सितारों के नाम शामिल हैं।
जानें बाकी सितारों का हाल
दोपहर 12.30 बजे तक के आयोग के आंकड़ों के अनुसार एक्ट्रेस हेमा मालिनी मथुरा से तीसरी बार लोकसभा में पहुंचने की तैयारी कर रही हैं। केरल के त्रिशूर से बीजेपी उम्मीदवार और एक्टर सुरेश गोपी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 63,000 वोट से अधिक अंतर से आगे हैं। एक्टर और पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के एसएस अहलूवालिया से 37,000 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। इनके अलावा बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से और रवि किशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से आगे हैं।
Kangana ranaut said i am not going anywhere someone else will have to pack the bags
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














