एक्सक्लूसिव: परिवार चाहता था यूपीएससी करूं, एक्टर बन गई: शाम्भवी सिंह
टीवी चैनल स्टार भारत जल्द ही अपना नया शो ‘आखिरी दस्तक’ लेकर आ रहा है जो दर्शकों के बीच एक नई दिलचस्प कहानी पेश करेगी।
- Written By: आकाश जायसवाल
शाम्भवी सिंह (Photo Credits: Instagram)
मुंबई: टीवी चैनल स्टार भारत जल्द ही अपना नया शो ‘आखिरी दस्तक’ लेकर आ रहा है जो दर्शकों के बीच एक नई दिलचस्प कहानी पेश करेगी। इस शो के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहीं अभिनेत्री शाम्भवी सिंह ने नवभारत से इसे लेकर एक्सक्लूसिव बातचीत की जहां उन्होंने अपने इस नए सफर और अपने करियर को लेकर चर्चा की। पेश है इस बातचीत के कुछ अंश।।।
- शो में आपका किरदार किस प्रकार का होगा?
ये शो रहस्य से भरा हुआ है और इसमें मैं प्रीती नाम की एक लड़की की भूमिका निभाती हुई नजर आउंगी। प्रीती अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए दिल्ली से पढ़ाई पूरा करके अपने होमटाउन वापस आती है। इसी दरम्यान उसके एक्स-लोवर से भी उसका सामना होता है। वहीँ गांव में डायन के प्रकोप की खबर फैली है जिससे हर तरफ हलचल मचती है लेकिन प्रीती इन सब चीजों में विश्वास नहीं करती क्योंकि वो एक शिक्षित बैकग्राउंड से आती है। ये किरदार बेहद स्ट्रॉन्ग है और मजेदार है।
- आप अपनी काम के साथ पढ़ाई भी कर रही हैं। इसे मैनेज करना कितना मुश्किल है?
मैं अभी जयपुर के एक इंस्टिट्यूट से अपनी बीबीए की पढ़ाई कर रही हूं। मैं डिस्टेंस एजुकेशन के जरिये पढ़ाई कर रही हूं लेकिन हमारी ऑनलाइन अटेंडेंस जरूरी है तो मैंने शो साइन करने से पहले ही मेकर्स से अनुरोध किया था कि मुझे परीक्षा के समय पढ़ाई के लिए थोड़ा समय देना होगा। तो उन्होंने भी इसे लेकर मेरा सहयोग किया और उन्होंने इस बात को समझा कि शिक्षा भी बहुत जरुरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
- आपने ये कब तय किया कि आपको एक एक्टर बनना है?
मैं पटना (बिहार) से हूं और वहां खास करके लड़कियों को एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बढ़ावा नहीं दिया जाता। हालांकि बीते कुछ समय में काफी बदलाव आया है और थिएटर वहां बढ़े हैं। लेकिन जब मैं स्कूल में थी तब मुझे पता भी नहीं था कि एक्टिंग भी एक पेशा है। मुझे घर पर बचपन से शिखाया गया था कि बड़ा होकर यूपीएससी क्रैक करना है। लेकिन मैंने जब सीखा कि एक्टिंग भी एक प्रोफेशन है तो क्यों न मैं एक दफा इस क्षेत्र में अपना प्रयास करूं और मैंने अपने पिता से आग्रह किया कि वे मुझे एक मौका दें। भगवान की दया से मुझे ये शो हासिल हुआ। इसमें मेरे पेरेंट्स का बड़ा सपोर्ट रहा है।
- आपके लिए इस शो को हासिल करना कितना मुश्किल था?
मैंने इस शो को प्राप्त करने के लिए बहुत लंबा इंतजार किया लेकिन मैंने सीखा कि अगर आप सही समय पर सही लोगों के साथ हैं, तो आप जरुर सफल होंगे। पहले ये होता था कि बाहरी लोगों से इंडस्ट्री में सही व्यवहार नहीं होता था। लेकिन अब चीजें बदल हो गई हैं। मैंने एक्टिंग में कदम रखने से पहले मैंने काफी ऑडिशन भी दिए हैं, तो आपके भीतर सब्र का होना भी बेहद जरुरी है।
- एक एक्टर के रूप में आप पर भी दबाव है कि सोशल मीडिया पर अपना प्रेजेंस मजबूत रखे?
अब तक मुझे प्रोडक्शन टीम या किसी से भी ऐसा किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं आया है जहां मुझे ये कहा गया गया हो कि मैं सोशल मीडिया पर और भी एक्टिव रहूं लेकिन हां ये मेरा अपना विचार है कि मुझे अब वहां अधिक सक्रीय रहना होगा ताकि मैं दर्शकों से और भी बेहतर ढंग से जुड़ सकूं।
