Ramadan 2026: भारी-भरकम पैटर्न हुए पुराने, हाथों में लगाएं ये 6 ट्रेंडी रमजान स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स
Ramadan Mehendi Designs: रमजान 2026 में मेहंदी के ट्रेंड्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब भारी-भरकम और फुल हैंड पैटर्न की जगह सिंपल, एलिगेंट और ट्रेंडी डिजाइन्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
माह-ए-रमजान की रौनक चारों तरफ है और इबादत के साथ-साथ ईद की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस खास मौके पर महिलाओं के बीच मेहंदी का क्रेज सबसे ज्यादा होता है। अगर आप वही पुराने भरे हुए हाथ देखकर बोर हो चुकी हैं तो कुछ मॉडर्न और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स इस बार ट्राई कर सकती हैं।
मिनिमल चांद-तारा स्टाइल: रमजान के मौके पर चांद और तारे का डिजाइन सबसे रूहानी और खूबसूरत लगता है। हथेली के बीच में एक बारीक चांद और उसके आसपास छोटे-छोटे सितारों का पैटर्न इन दिनों काफी चर्चा में है।
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
खलीजी या इंडो-अरेबिक फ्यूजन: अगर आपको अरेबिक मेहंदी पसंद है तो खलीजी स्टाइल ट्राई करें। इसमें बोल्ड स्ट्रोक्स और खाली जगह का बेहतरीन इस्तेमाल किया जाता है जो हाथों को एक मॉडर्न लुक देता है।
कलाई वाली ब्रेसलेट मेहंदी: अगर आप काम की वजह से पूरे हाथों में मेहंदी नहीं लगा सकतीं तो कलाई पर ब्रेसलेट नुमा डिजाइन बनवाएं। यह वेस्टर्न कपड़ों और एथनिक सूट दोनों पर शानदार लगता है।
फ्लोरल बेल: एक लंबी तिरछी बेल जो कलाई से शुरू होकर पहली उंगली तक जाती है कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। इस बार इसमें बारीक पत्तियों और गुलाब के फूलों का टच दें।
फिंगर टिप स्पेशल: आजकल केवल उंगलियों को भारी मेहंदी से सजाने और हथेली को खाली छोड़ने का ट्रेंड भी जोरों पर है। यह लुक वर्किंग महिलाओं और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है।
