जिगरा और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का कलेक्शन
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस दिन राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो भी रिलीज हुआ था। एक तरफ आलिया भट्ट की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चल रहा हैं, तो वहीं राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की राफ्टर स्लो हो चुकी हैं। आइए जानते हैं कि जिगरा और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने सोमवार को कितने की कमाई की है।
जिगरा की कहानी सत्या यानी आलिया भट्ट और अंकुर यानी वेदांग रैना पर आधारित है। दोनों भाई बहन हैं जिनकी मां की मौत बचपन में ही हो जाती है। तो वहीं पिता इन्हीं के सामने आत्महत्या कर लेता है। फिल्म में अंकुर की जान खतरे में आ जाती है। अपने भाई की जान बचाने के लिए बहन सत्या जान की बाजी लगा देती है। सत्या उसे बचाने में कामयाब होती है या नहीं यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा। जिगरा ने रिलीज के चौथे दिन एक करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 18 करोड़ 10 लाख रुपये हो गया हैं।
ये भी पढ़ें- एक्टर अतुल परचुरे के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत और विजय राज अहम भूमिका में हैं। राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की सुहागरात की सीडी कहीं गुम हो जाती है। यहीं से सारा सियाप्पा शुरू होता है, जिसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो कॉमेडी फिल्म है। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.05 करोड़ रुपये हो गया हैं।
ये भी पढ़ें- अली फजल अभिनय के अलावा इस चीज के है शौकीन, शूटिंग के बाद करते हैं ये काम