- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Ali Fazal Is Fond Of This Thing He Does This Work After Shooting
अली फजल अभिनय के अलावा इस चीज के है शौकीन, शूटिंग के बाद करते हैं ये काम
बॉलीवुड एक्टर अली फजल का जन्म 15 अक्टूबर 1986 को लखनऊ में हुआ था। एक्टर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से की है।
- Written By: सोनाली झा

अली फजल (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अली फजल का जन्म 15 अक्टूबर 1986 को लखनऊ में हुआ था। एक्टर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से की है। वह इकोनोमिक्स में ग्रैजुएट हैं। एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म द अदर एंड ऑफ द लाइन से की थी। इस फिल्म में वह अहम किरदार में दिखाई दिए थे। यह एक हॉलीवुड मूवी थी।
अली फजल ने हॉलीवुड फिल्मों के बाद बॉलीवुड के तरफ रुख किया। उन्होंने कई कमर्शियल ऐड में काम किया। इसके अलावा वह स्टेज शो भी करते थे। ऐसे ही एक स्टेज शो के दौरान निर्देशक राजू हिरानी की नजर अली फजल पर पड़ी। उन्होंने अली को अपनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म में अली फज़ल ने एक इंजिनीरिंग स्टूडेंट जॉय की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म से अली ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
अली फजल के शौक
अली फजल को स्कूल के दिनों में बास्केटबॉल और फुटबॉल खेल खेलना पसंद था। एथलीट होने के साथ-साथ एक्टर को गिटार बजाना भी पसंद है। वह एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं। अली फजल अच्छी कविताएं लिखने के भी शौक रखते हैं। एक्टर की लिखी हुई कविता काफी इमोशनल होती है। जभी अली को समय मिलता है वह कविताएं लिखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Richa Chadha ने दिलाई 80 के दशक के सिनेमा की याद, बोलीं- इंडिपेंडेंट फिल्मों को बड़े चेहरों नहीं
शूट के पहले दिन पर पति अली फजल ने दिया खास सरप्राइज, ऋचा चड्ढा के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
Richa Chadha Look: स्टाइल नहीं, किरदार की डिमांड है, ऋचा चड्ढा का नया लुक क्यों हो रहा है वायरल
‘वासेपुर’ के बाद मजबूरी में डबल-मीनिंग जोक वाली फिल्म के लिए कहा हां, ऋचा चड्ढा का छलका दर्द
ये भी पढ़ें- एक्टर अतुल परचुरे के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
अली फजल बने एक बेटी के पिता
अली फजल को इन सभी शौक के अलावा अली को ट्रेवल करना बेहद पसंद है। शूटिंग खत्म होते ही अभिनेता घूमने निकल पड़ते है। उन्हें जीवन का मजा लेना काफी पसंद है। वह अपने जीवन का हर पल खुशी से जाना चाहते हैं। अली फजल हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को अपने पहले बेबी का स्वागत किया था।
ऋचा और अली की लव स्टोरी
अली फजल और ऋचा चड्ढा की पहली मुलाकात साल 2012 में फुकरे के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। कुछ दिनों में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि, ऋचा ने अली को प्रपोज किया था। ऋचा के इस प्रपोजल का जवाब देने में अली ने तीन महीने का समय लिखा था। कपल ने अपने रिलेशन को लगभग 5 साल तक सीक्रेट रखा था। मार्च 2020 में कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का फैसला लिया था।
Ali fazal is fond of this thing he does this work after shooting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














