एक्टर अतुल परचुरे के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बोले- मैं उनका प्रशंसक हूं

हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर मराठी एक्टर अतुल परचुरे का सोमवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। अतुल परचुरे के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने एक्स अकाउंट पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
एक्टर अतुल परचुरे के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बोले- मैं उनका प्रशंसक हूं
अतुल परचुरे के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर मराठी एक्टर अतुल परचुरे का सोमवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई को एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। अतुल परचुरे के निधन की खबर उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी है। सूत्रों ने कहा कि परचुरे हाल ही में कैंसर से उबरे थे और पर्दे पर वापसी करने वाले थे लेकिन अचानक से उनकी स्वास्थ्य फिर से खराब होने लगी। इसके बाद पिछले दो दिनों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई।

अतुल परचुरे के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने एक्स अकाउंट पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। शिंदे ने राज्य सरकार की ओर से परचुरे की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और खुद को एक्टर के प्रशंसकों में से एक करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परचुरे के निधन की खबर दुखद है। उन्होंने कहा कि मराठी रंगमंच और सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया।

अतुल परचुरे को टीवी के बेहतरीन कलाकारों में से एक मन जाता है। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 'तरुण तुर्क', 'म्हातारे अर्क' और 'नटी गोटी' जैसे नाटकों में अपने दमदार अभिनय से प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने 'आरके लक्ष्मण की दुनिया', 'जागो मोहन प्यारे', 'यम हैं हम, और 'बड़ी दूर से आए हैं' जैसे बेहतरीन टीवी सीरियल में काम किया।

परचुरे ने कपिल शर्मा शो में भी हिस्सा लिया था और वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए थे। जहां उनकी कॉमेडी के अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और देखते ही देखते अतुल परचुरे कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले बड़े एक्टर बन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतुल परचुरे को कैंसर डायग्नोस हुआ था। अतुल परचुरे के निधन से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com