Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शुरू होने से पहले विवाद में फंसी सनी देओल की बॉर्डर 2, क्या नहीं बन पाएगी फिल्म !

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 शुरू होने से पहले ही विवाद में फंस गई है। ऐसे में अब प्रशंसकों को चिंता सता रही है कि क्या फिल्म नहीं बन पाएगी। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म किस विवाद में घिरी है और क्या वह मामला सुलझने की उम्मीद है या नहीं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 13, 2024 | 03:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सनी देओल ने कुछ समय पहले ही बॉर्डर 2 फिल्म का ऐलान किया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म मुश्किल में फंसती हुई नजर आ रही है। जेपी दत्ता के निर्देशन में 1997 में बनी फिल्म बॉर्डर पर केस चल रहा है। उसी के सिलसिले में फिल्म फाइनेंसर और डिस्ट्रीब्यूटर भारत शाह ने बॉर्डर 2 के मेकर्स को पब्लिक नोटिस जारी किया है। जिसमें जेपी दत्ता पर कई आरोप लगाए गए हैं। साथ ही ‘बॉर्डर 2’ में काम करने वाले कलाकारों को भी सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

भारत शाह की नोटिस को कंप्लीट सिनेमा नाम की मैगजीन ने पब्लिश किया है। इसमें भारत शाह की तरफ से बताया गया है कि बॉर्डर के सारे राइट्स उनके और बिना भारत शाह के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। नोटिस में बताया गया कि इसी को लेकर जेपी दत्ता और उनके बीच 21 नवंबर 1994 को एक समझौता हुआ था, पर बाद में दोनों पार्टियों के बीच मतभेद हुआ तब ये तय किया गया कि प्रॉफिट दोनों पार्टियों के बीच आधा-आधा बांटा जाएगा।

ये भी पढ़ें- आमिर खान के फिल्म की फैन है डेविड वॉर्नर की बेटी

सम्बंधित ख़बरें

Saturday Box Office Collection: ‘द केरला स्टोरी 2’ ने मारी बाजी, ‘बॉर्डर 2’ और ‘ओ रोमियो’ का हाल हुआ बेहाल

Border 2 Collection: नई फिल्मों के बीच डटी रही ‘बॉर्डर 2’, 35वें दिन छापे खूब नोट, 350 करोड़ क्लब पर नजर

‘लाहौर 1947’ का बदलेगा नाम? सनी देओल की पीरियड ड्रामा पर मेकर्स कर रहे मंथन, जानें क्या है वजह

Border 2 Collection: एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटी बॉर्डर 2, 32 दिनों में कमाया 50 करोड़ से ज्यादा मुनाफा

नोटिस में भरत शाह ने जेपी दत्ता पर आरोप लगाया है कि बॉर्डर फिल्म ने जो पैसे कमाए उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई। प्रॉफिट के बारे में भी नहीं बताया गया। इतना ही नहीं प्रॉफिट का एक पैसा भी उन्हें नहीं दिया गया है। इस मामले में भरत शाह ने 2014 को मुंबई हाई कोर्ट का रुख भी किया था।

इसी बात को लेकर भरत शाह ने इस समय भारतीय फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर काउंसिल में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके साथ ही भारत शाह ने बॉर्डर 2 में शामिल होने कलाकारों को भी इससे दूर रहने की हिदायत दी है। क्योंकि इस फिल्म को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है।

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पर बनने से पहले ही बंद होने का खतरा मंडल रहा है। ऐसे में अगर भारत शाह और जेपी दत्ता के बीच विवाद नहीं सुलझा पाया तो फिल्म का बनना लगभग असंभव हो सकता है। लेकिन अगर वक्त रहते जेपी दत्ता और भरत शाह अपने बीच का विवाद सुलझा लेते हैं, तो फिल्म का निर्माण होगा। आपको बता दें कि जब से बॉर्डर 2 का ऐलान किया गया है दर्शक बेसब्री से फिल्म के बनने और उसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Sunny deol border 2 movie in controversy even before the shooting of the film starts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2024 | 03:22 PM

Topics:  

  • Sunny Deol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.