Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बटवारा 1947’ का नया गाना ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज, मां की पुकार और बंटवारे के दर्द ने छुआ दिल

Batwara 1947 Song: 'बटवारा 1947' का नया गाना 'कहां चले गए हो राम' रिलीज हो गया है। अनुराधा पौडवाल-शान की आवाज में सजा यह भावुक गाना मां के विश्वास और बंटवारे के दर्द को खूबसूरती से बयां करता है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 22, 2026 | 06:15 PM

बटवारा 1947 का नया गाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sunny Deol Film Batwara 1947 Song: आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बटवारा 1947’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर और टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ने इसका नया गाना ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज कर दिया है। यह गाना भारत के विभाजन की त्रासदी के बीच एक मां के दर्द, उसके अटूट विश्वास और भगवान राम के प्रति उसकी श्रद्धा को बेहद भावुक अंदाज में पेश करता है।

गाने की शुरुआत शबाना आज़मी के भगवान राम की आराधना करते हुए दिखाई देती है। वह पूरी श्रद्धा के साथ प्रार्थना करती नजर आती हैं। वहीं उनके पीछे सनी देओल और प्रीति जिंटा खड़े दिखाई देते हैं। इसके बाद वीडियो में उत्सव, रिश्तों और बंटवारे के दर्द से जुड़े कई भावुक दृश्य देखने को मिलते हैं, जो कहानी की गहराई का एहसास कराते हैं।

एआर रहमान के संगीत और जावेद अख्तर के बोल ने बढ़ाया असर

इस गाना को संगीत के जादूगर एआर रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। वहीं इसके मार्मिक बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। अनुराधा पौडवाल और शान की भावपूर्ण आवाज ने इस गाने को और भी असरदार बना दिया है। संगीत और शब्दों का यह खूबसूरत मेल फिल्म की इमोशनल कहानी को और मजबूती देता है।

सम्बंधित ख़बरें

जब तीसरी पत्नी बनकर सुर्खियों में आईं ये एक्ट्रेस, एक बयान ने बदल दी थी पूरी कहानी

राजकुमार राव ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हर आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल

Bigg Boss 20: सलमान की दबंगई के आगे ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ का जलवा होगा कम?

दमदार स्टार कास्ट

‘बटवारा 1947’ में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार संतोषी ने किया है।

ये भी पढ़ें- राजकुमार राव ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हर आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए

कब रिलीज होगी फिल्म

‘बटवारा 1947’ के निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं, जबकि संगीत ए.आर. रहमान और गाना जावेद अख्तर ने तैयार किए हैं। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह इमोशनल फिल्म 14 अगस्त 2026, यानी पार्टिशन डे के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नए गाने ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

Sunny deol preity zinta shabana azmi film batwara 1947 song release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 06:15 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Preity Zinta
  • Sunny Deol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.