Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत-पाक विभाजन की कहानी अब बिना बदलाव पहुंचेगी सिनेमाघरों तक, ‘बंटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी

Batwara 1947 CBFC: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'बंटवारा 1947' को CBFC ने बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है। यह फिल्म भारत के विभाजन पर आधारित है और 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 23, 2026 | 07:08 PM

सनी देओल और प्रीति जिंटा की 'बंटवारा 1947 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sunny Deol Film Batwara 1947 CBFC: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ अपनी रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के पोस्टर, टीजर और गानों के बाद अब इससे जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के अनुसार, ‘बंटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी सीन या डायलॉग में बदलाव किए हरी झंडी दे दी है। फिल्म भारत के विभाजन के दौर में इंसानी रिश्तों, दर्द, बिछड़न और उम्मीद की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। संवेदनशील विषय होने के बावजूद फिल्म को बिना कट मंजूरी मिलना इसकी कहानी और प्रस्तुति पर सेंसर बोर्ड के भरोसे को भी दर्शाता है।

प्रीति जिंटा की होगी दमदार वापसी

इस फिल्म की सबसे खास बात यह भी है कि इसके जरिए प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ सनी देओल, करण देओल, अली फज़ल, शबाना आज़मी, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी लाहौर में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। हालात तब बदल जाते हैं जब उनका सामना एक ऐसी हिंदू महिला से होता है, जो बंटवारे के बावजूद अपना पुश्तैनी घर छोड़ने से इनकार कर देती है।

सम्बंधित ख़बरें

‘जना नायकन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस

कौन हैं रिया अहीर? मुंबई पुलिस की वैन के सामने डटकर खड़ी रहीं मॉडल, छात्रों की रिहाई के बाद इंटरनेट पर छाईं

‘जना नायकन’ ने पहले दिन मचाया धमाल, 14 करोड़ के पार पहुंची कमाई, थिएटरों के बाहर लगी लंबी कतारें

करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा आरोप, बोलीं- बिना एक्शन बोले किया किस, फिर मारा जोरदार थप्पड़

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म

‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। संगीत का जिम्मा ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने संभाला है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 यानी पार्टिशन डे के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- ‘जना नायकन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टार कास्ट की फीस

सनी देओल की अगली फिल्म

मेकर्स को उम्मीद है कि विभाजन पर बनी यह इमोशनल कहानी दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल हाल ही में ओटीटी फिल्म ‘इक्का’ में नजर आए हैं। वहीं ‘बंटवारा 1947’ के बाद वह निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का पहला भाग इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है।

Batwara 1947 cbfc cleared without cuts sunny deol preity zinta

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 07:08 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Preity Zinta
  • Sunny Deol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.