रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
Ranbir Kapoor Ramayana Trailer: सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में दिखाई गई रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें रावण बने यश का रावण लुक चर्चा में है।
- Written By: यति सिंह
रणबीर कपूर और यश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ramayana Trailer Leak: निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से गहरा सस्पेंस बना हुआ था। दुनियाभर के सिनेमाप्रेमी बीते 24 जुलाई को ‘रामायण’ की पहली आधिकारिक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, आखिरी वक्त पर मेकर्स ने ट्रेलर की तय रिलीज डेट को आगे टालने का फैसला लिया।
इस अचानक हुए बदलाव से फैंस के बीच मायूसी जरूर फैली, लेकिन अमेरिका के सैन डिएगो शहर से आई एक खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अमेरिका के सैन डिएगो में आयोजित कॉमिक-कॉन 2026 के भव्य कार्यक्रम में फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने हिस्सा लिया था। वहां मौजूद खास दर्शकों के सामने फिल्म का एक्सक्लूसिव ट्रेलर प्रदर्शित किया गया। इसी दौरान हॉल में मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन से पूरी क्लिप रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। कुछ ही घंटों के भीतर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
रावण के रूप में यश का विशाल और खूंखार अंदाज
लीक हुए रामायण के नए ट्रेलर में सुपरस्टार यश का लुक सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। परदे पर लंकापति रावण की भूमिका निभा रहे यश की एंट्री बेहद प्रभावशाली और खौफनाक दिखाई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
सैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
सिर्फ 5 लाख रुपये कमाने के लिए साइन की थी पहली फिल्म, अब ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनकर छाएंगी रकुल प्रीत सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सेलेब्स का रिएक्शन, समय रैना ने जताई खुशी; वीर दास बोले- ‘तुम कमाल के बच्चे हो’
ट्रेलर के एक युद्ध सीन में रावण देवराज इंद्र के विशाल हाथी ऐरावत पर घातक हमला करके उसे धाराशाई कर देता है। यश का यह विशालकाय और उग्र अवतार दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहा है। इसके बाद बड़े पर्दे पर प्रभु राम के रूप में रणबीर कपूर की एंट्री होती है, जो बेहद शांत और दिव्य नजर आ रहे हैं।
Ramayana Leak trailer
Ramayana trailer Ranbir and Yesh#Ramayana #RamayanLeak
I’ll make 2 minute Ramayana trailer for adding all footages pic.twitter.com/qNALP4r1ib — GreenFX World (@Greenfxworld) July 25, 2026
सीता स्वयंवर से लेकर लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने का सीन
ट्रेलर में पौराणिक कथाओं के कई अहम और भावनात्मक प्रसंगों को शामिल किया गया है। फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता के रोल में एक्ट्रेस साई पल्लवी की मनमोहक झलक देखने को मिलती है। इसके अलावा राम और सीता के ऐतिहासिक स्वयंवर का दृश्य भी बेहद भव्य तरीके से दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें: सैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
लीक हुए ट्रेलर में जहां भगवान राम शिव जी के पिनाक धनुष को उठाते नजर आते हैं। ट्रेलर के अंतिम हिस्से में वन गमन के दौरान शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह और लक्ष्मण के बीच का वह चर्चित प्रसंग भी दिखता है, जहां लक्ष्मण उनकी नाक काट देते हैं।
वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किए जाने की वजह से इसकी विजुअल क्वालिटी काफी धुंधली और कमजोर है। इसके बावजूद के भव्य सेट्स, वीएफएक्स और सिनेमाटोग्राफी का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है।
