Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शम्मी कपूर एक्टिंग ही नहीं डांस के लिए भी थे मशहूर, जानें एक्टर के बारे में अनसुनी बातें

शम्मी कपूर का आज डेथ एनिवर्सरी हैं। आज के दिन बॉलीवुड का दिग्गज एक्टर इस दुनिया को छोड़ के चला गया था। शम्मी ने साल 1953 में फिल्म जीवन ज्योति से बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1957 में आई फिल्म तुमसा नहीं देखा से शम्मी को बॉलीवुड में असली पहचान मिली थी।

  • By सोनाली झा
Updated On: Aug 14, 2024 | 09:28 AM

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शम्मी कपूर अपने जमाने के दिग्गज कलाकारों में शुमार थे। शम्मी एक्टिंग में तो कमाल के थे ही साथ ही वह अपने डांस के लिए भी जाने जाते थे। शम्मी कपूर का आज यानी 14 अगस्त को डेथ एनिवर्सरी हैं। आज के दिन बॉलीवुड का दिग्गज एक्टर इस दुनिया को छोड़ के चला गया था। शम्मी कपूर के डेथ एनिवर्सरी पर उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें जानते हैं।

ये भी पढ़ें- तेरी मिट्टी से रंग दे बसंती तक, 15 अगस्त को सुनें देशभक्ति के ये गानें

शम्मी दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे हैं। एक्टर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में हुआ था। एक्टर जो अभिनय विरासत में मिला था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की। हालांकि ये बात बहुत कम लोग को पता है कि एक्टर के बेटे होने के बावजूद शम्मी कपूर की पहली फिल्म फ्लॉप हुई थीं। शम्मी ने साल 1953 में फिल्म जीवन ज्योति से बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो कि बुरी तरह से फ्लॉप हुई।

सम्बंधित ख़बरें

Watch: पलक झपकते ही ऑडी ने मचाया मौत का तांडव! जयपुर डिट एंड रन का CCTV फुटेज देख कांप जाएगी रूह

नागपुर में बाल विवाह पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 5 साल में 59 शादियां रुकीं, 14 परिवारों पर कानूनी गाज!

नागिन बन छाईं प्रियंका चौधरी, टीवी की बनीं नंबर 1 एक्ट्रेस, अनुपमा और तुलसी को छोड़ा पीछे

Mumbai Central Station को मेट्रो-3 से जोड़ने की तैयारी, पैदल सबवे के लिए सर्वे शुरू

शम्मी कपूर ने अपने करियर में जंगली, तुमसा नहीं देखा, दिल देके देखो, सिंगापुर, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, चाइना टाउन, प्यार किया तो डरना क्या, कश्मीर की कली, जानवर, अंदाज, ब्रह्मचारी और सच्चाई जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। साल 1957 में आई फिल्म तुमसा नहीं देखा से शम्मी को बॉलीवुड में असली पहचान मिली थी।

शम्मी कपूर का शुरुआती दौर में फिल्मी करियर नहीं चल रहा था। इस वजह से वह निराश हो गए थे। वह इतना हताश हो गए थे कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने को मन बना लिया था। इस समय तक शम्मी कपूर की शादी गीता बाली से हो चुकी थी। गीता बाली उस समय की बड़ी स्टार थी। एक दिन शम्मी ने गीता से कहा था कि फिल्म तुमसा नहीं देखा करने जा रहे हैं, अगर यह भी नहीं चला तो वह फिल्म। इंडस्ट्री छोड़ देंगे।

ये भी पढ़ें- श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर जाह्नवी कपूर पहुंची तिरुपति मंदिर

इतना ही नहीं शम्मी ने ये भी कहा था कि वह खुद का बिजनेस स्टार्ट करेंगे। असम में चाय बागान में मैनेजर बन जाएंगे। इस पर गीता ने एक्टर का हौसला बढ़ाया और कहा कि एक दिन आप बहुत बड़े स्तर बनेंगे। इसके बाद क्या था जो गीता ने कहा वह बात सच हो गई। ये फिल्म शम्मी के करियर की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुईं। कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले शम्मी 14 अगस्त 2011 को क्रॉनिक किडनी फेल्योर के कारण यह दुनिया छोड़ गए।

Shammi kapoor was famous not only for acting but also for dancing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2024 | 09:28 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.