Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Daily Horoscope for 10 July 2026: 10 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
- Written By: अपूर्वा नायक
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो )
Daily Horoscope: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, तो कुछ को अपने व्यवहार और निर्णयों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
आज जन्मे बालक का फल
आज जन्म लेने वाला बालक सुंदर, सुशील और प्रभावशाली व्यक्तित्व का स्वामी होगा। स्वभाव से भावुक तथा शरीर से कोमल रहेगा। अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से लोगों को शीघ्र ही आकर्षित करने में सफल होगा। पिता के प्रति विशेष श्रद्धा और सम्मान रखने वाला होगा।
मेष
अधिकारी आपकी कार्यशैली से असंतुष्ट हो सकते हैं। मित्रों की नाराजगी मानसिक चिंता बढ़ा सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को प्रयास करने पर सफलता मिलने के योग हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या नाम की स्पेलिंग बदलने से बदल सकती है किस्मत? सेलिब्रिटीज भी कर चुके हैं बदलाव; जानिए Name Numerology
Birthday Horoscope: 9 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर और धन का वार्षिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Raksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृषभ
अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। अविवाहित लोगों में विवाह संबंधी चर्चाओं को लेकर उत्साह रहेगा। आर्थिक कार्य पूरे होंगे तथा धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन
पुरानी बातों को भूलकर नए उत्साह के साथ काम में जुटें, सफलता मिलेगी। अधिक वाक्पटुता नुकसान पहुंचा सकती है। पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क
आपके विचारों से अधिकारी प्रभावित होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। किसी वरिष्ठ या पूजनीय व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
सिंह
मनचाहा कार्य मिलने से उत्साह बना रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। इच्छित कार्य पूरे होंगे, हालांकि किसी अनपेक्षित कार्य में व्यस्तता भी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या
कन्या राशि वाले जातक में लिया गया निर्णय बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। नए कार्यों को आगे बढ़ाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों के असहयोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5
तुला
तुला राशि वाले जातक नए संपर्क आपकी तरक्की में सहायक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी, लेकिन व्यापार में प्रगति के अच्छे योग हैं। निजी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक पूरी होंगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक
जिम्मेदारियों की अनदेखी परेशानी बढ़ा सकती है। विरोधी आप पर आरोप लगाने का प्रयास कर सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी। अनुकूल परिस्थितियों का पूरा लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9
धनु
झूठ बोलकर काम निकालने की कोशिश नुकसानदायक साबित हो सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और कम मेहनत में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
मकर
भाग्योदय के अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी कार्यक्षमता के बल पर अलग पहचान बनाएंगे। शत्रु पक्ष पर विजय मिलेगी। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
कुंभ
विरोधियों को परास्त करने में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। नई योजनाओं का विस्तार होगा। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
मीन
विवादित मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। किसी बीमार व्यक्ति की चिंता बनी रहेगी। अतिथि आगमन के योग हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
ये भी पढ़ें :-
व्यापार भविष्य
आषाढ़ कृष्ण एकादशी पर भरणी नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, चावल, चांदी, नमक, सरसों, अलसी, लाख, गेहूं, जौ और चना के भाव में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं गुड़ और खांड के भाव में सामान्य तेजी देखने को मिल सकती है।
भाग्यांक : 2612
