Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट

Automatic Cars India: अब बड़ी संख्या में लोग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को पसंद कर रहे हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि अगर आपका बजट करीब 7 लाख रुपये है तो बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 10, 2026 | 04:45 AM

Automatic Cars (Source. Gemini)

Follow Us
Follow Us:

Budget Automatic Cars: बढ़ती ट्रैफिक और घंटों तक जाम में फंसने की समस्या ने शहरों में ड्राइविंग को पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इसका असर खासकर मैनुअल गियर वाली कार चलाने वालों के लिए बार-बार क्लच दबाना और गियर बदलना थकाने वाला अनुभव बन जाता है। जिस कारण से अब बड़ी संख्या में लोग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को पसंद कर रहे हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि अगर आपका बजट करीब 7 लाख रुपये है तो बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो बेहतरीन फीचर्स, आरामदायक ड्राइविंग और अच्छा माइलेज देते हैं।

Tata Tiago और Tigor हैं भरोसेमंद विकल्प

इस लिस्ट में पहला नाम काफी खास है जिसमें अगर आप बजट हैचबैक खरीदना चाहते हैं तो Tata Tiago एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ रही है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और कंपनी इसका CNG वेरिएंट भी ऑफर करती है। वहीं खास बात यह है कि दोनों विकल्पों में AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध है जिससे शहर की ट्रैफिक में ड्राइविंग आसान हो जाती है। वहीं इसकी शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये है।

दूसरे नंबर पर सेडान पसंद करने वालों के लिए Tata Tigor अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसमें भी पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। जिसमें बड़ा बूट स्पेस, आरामदायक सीटें और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन इसकी खासियत हैं। वहीं इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6.8 लाख रुपये है।

सम्बंधित ख़बरें

E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान

Tata Motors का बड़ा दांव, लॉन्च हुई Ultra Prime और Starbus Prime बसें, EV से लेकर CNG तक दिखा भविष्य

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती

2026 Land Rover Defender से उठा पर्दा, नया Vertex वेरिएंट, 6-सीटर ऑप्शन और दमदार फीचर्स ने बढ़ाई SUV की शान

SUV पसंद है तो इन दो कारों पर डालें नजर

इसके अलावा कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Nissan Magnite अपनी कीमत और फीचर्स के कारण काफी फेमस हो गई है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ AMT और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। वहीं Hyundai Exter भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और AMT गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका नया मॉडल आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के कारण ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़े: E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान

Renault Kiger भी है दमदार चॉइस

आप उन लोगों में से है जो स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV चाहते हैं तो Renault Kiger भी एक बेहतरीन विकल्प होने वाली है। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ AMT और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT ट्रांसमिशन मिलता है। CVT गियरबॉक्स शहर के ट्रैफिक और लंबी दूरी दोनों में स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है। वहीं कुल मिलाकर 7 लाख रुपये के आसपास के बजट में ये पांचों कारें उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प हैं जो आरामदायक, आसान और तनावमुक्त ड्राइविंग चाहते हैं।

Buy an automatic cars within a budget of 7 lakh clutch and gears in traffic

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 04:45 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Nissan
  • Renault
  • Tata Car

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.