Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

CM Mohan Yadav Statement: कालापीपल में विधायक की जूता त्याग कसम पर सीएम मोहन यादव का कड़ा विलेख, दी मर्यादा की नसीहत, साथ ही 17 नई सड़कों की दी बड़ी सौगात।

  • Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 09, 2026 | 11:35 PM

मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CM Mohan Yadav On Road Development: शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक मंच से सियासी गलियारों में हलचल मचाने वाला वाकया सामने आया है। क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से नाराज भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जब मंच से ही अपनी व्यथा सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि अगर सड़कें नहीं बनीं तो वह जूते-चप्पल त्याग देंगे।

तो कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहद सधे हुए लेकिन कड़े अंदाज में उन्हें जवाब दिया। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया और विधायक का बयान अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।

घनश्याम चंद्रवंशी ने जनता के सामने सरकार से रखी थी भावुक मांग​

​एक विकास कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जनता के सामने अपनी ही सरकार के सामने भावुक मांग रख दी उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र कालापीपल की सड़कें जर्जर हैं और जब तक इनका निर्माण नहीं हो जाता, वे जूते-चप्पल 10 साल तक नहीं पहनेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज

उज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा

सीहोर: कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन

सीएम मोहन यादव ने लगाया विधायक की जिद पर विराम​

जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बारी आई, उन्होंने मंच से ही विधायक की इस जिद पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए लेकिन दृढ़ता के साथ कहा कि आपको जूते-चप्पल छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र को एक या दो नहीं, बल्कि कुल 17 नई सड़कों की सौगात दी जाएगी।

सीएम ने दी जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर बड़ी नसीहत

​इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सार्वजनिक मंचों पर जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर बड़ी नसीहत भी दे डाली। उन्होंने विधायक चंद्रवंशी को टोकते हुए कहा कि नेताओं को जनता के सामने अपनी बात रखते समय मर्यादा और अपने शब्दों के चयन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस तरह की घोषणाएं या कसमें खाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार काम करने के लिए ही बैठी है

​विकास कार्यों और पर्यावरण का दिया संदेश

​इस तल्ख और नसीहत भरे मोड़ के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सकारात्मक दिशा में मोड़ा। उन्होंने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सीएम ने सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें: MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज

इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे व्यापक पौधारोपण अभियान का भी उल्लेख किया और जनता से बढ़-चढ़कर पौधे लगाने की अपील की। फिलहाल, बंद कमरों के बजाय खुले मंच पर मुख्यमंत्री द्वारा अपनी ही पार्टी के विधायक को दी गई यह ‘नसीहत और सौगात’ की जुगलबंदी राजनीतिक हलकों में जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

Shajapur cm mohan yadav announces 17 road projects after mla demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 11:35 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.