मुंबई: देशभर में इस समय गणेश उत्सव की धूम है। बॉलीवुड और गणेश उत्सव का बहुत पुराना नाता रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे गणेश उत्सव के दौरान अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। सलमान खान की भगवान गणेश में बड़ी आस्था है। गणपति बप्पा सलमान खान की हर विश पूरी करते हैं और यही कारण है कि सलमान खान गणेश उत्सव का त्यौहार बड़ी धूम से मनाते हैं।
सलमान खान की गणपति बप्पा में गहरी आस्था है और इसलिए वह गणेशोत्सव का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस और बीएमसी ने इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति के इस्तेमाल के लिए जागरूकता को लेकर एक आयोजन किया था। बच्चे बोले मोरिया नाम के इस समारोह में सलमान खान नजर आए थे और उस दौरान सलमान खान ने गणपति बप्पा की मूर्ति अपने हाथों में उठाकर मूर्ति के कान में बोलते हुए अपनी विश मांगी थी। यह मुंबई के लोगों का भगवान से विश मांगने का एक आम तरीका है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि सलमान खान भी गणपति बप्पा से अपनी विश मांगते हैं और बप्पा उनकी हर विश पूरी करते हैं।
ये भी पढ़ें- तापसी पन्नू के आउटसाइडर वाले बयान पर बोले अमित सियाल
पूरा परिवार गणपति की पूजा में होता है शरीक
गणेश उत्सव के दौरान सलमान खान अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। इस मौके पर उनका पूरा परिवार गणपति बप्पा की पूजा में शरीक होता है सलमान खान के पिता सलीम खान है, सलमान खान की मां सुशीला चरक हैं, जो नागपुर की रहने वाली है और हिंदू है और यही कारण है कि उनके घर में गंगा-जमुनी तहजीब है। इसलिए वह पूजा पाठ में विश्वास रखते हैं और अपने घर में गणेश मूर्ति की स्थापना भी करते हैं।
सलमान खान-इको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति
सलमान खान अपने घर में इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति की स्थापना करते हैं, क्योंकि एक्टर का ऐसा मानना है कि यह त्यौहार बहुत ही पवित्र है ऐसे में मूर्ति भी शुद्ध और पवित्र होनी चाहिए। हाल ही में सलमान खान मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा आयोजित एक समारोह में नजर आए थे। जहां उन्होंने मुंबई के लोगों से अपील की कि वह भी बड़े अपने घर में इको फ्रेंडली गणपति की मूर्तियां ही लेकर आएं, जिससे मुंबई को साफ सुथरा रखने में मदद मिलेगी।