Bigg Boss के इतिहास के नाबालिग कंटेस्टेंट्स, एक ने तो बिगाड़ लिया था खुद का खेल

Bigg Boss 19 कलर्स टीवी पर 24 अगस्त से शुरू होने वाला है, बिग बॉस का अपकमिंग सीजन सुर्खियों में बना हुआ है, इसी बीच चलिए जानते हैं बिग बॉस के घर में अब तक नाबालिग कंटेंस्टेंट्स की एंट्री हुई है या नही
Bigg Boss के इतिहास के नाबालिग कंटेस्टेंट्स, एक ने तो बिगाड़ लिया था खुद का खेल
सुंबुल तौकीर खान और दिगंगना सूर्यवंशी रह चुकी हैं बिग बॉस की नाबालिग कंटेस्टेंट्स
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Bigg Boss Minor contestants: बिग बॉस को लेकर हमेशा ही यह दावा किया जाता है कि बिग बॉस के घर में हमेशा ही एडल्ट कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराई जाती है। 18 सालों के इसके अब तक के सभी सीजन में कम उम्र के कई कंटेस्टेंट्स नजर आए, चलिए जानें क्या उनमें से कोई 18 साल से कम उम्र का था। क्या बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट्स नाबालिग सेलेब्स की एंट्री हुई है?  

कम उम्र के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में ईशा सिंह से लेकर ऊर्फी जावेद, चाहत पांडे, अब्दु रोजिक और मुस्कान बामने जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है लेकिन इन सभी की उम्र 18 या उससे ज्यादा थी। 18 सालों में अब तक सिर्फ दो कंटेस्टेंट्स ही ऐसे रहे हैं (बिग बॉस के घर में पार्टिसिपेट करते वक्त) जिनकी उम्र 18 साल से कम थी। आइए जानते हैं वह नाम कौन से हैं। 

दिगंगना सूर्यवंशी

बिग बॉस सीजन 9 साल 2015 में टीवी पर प्रसारित हुआ था। बिग बॉस सीजन 9 की ट्रॉफी प्रिंस नरूला ने अपने नाम की थी। तो वहीं इसी सीजन में दिगंगना सूर्यवंशी नाम की एक कंटेस्टेंट नजर आई थी, जब वह बिग बॉस सीजन 9 में हिस्सा ले रही थीं तब यह दावा किया गया कि उनकी उम्र 17 साल थी। दिगंगना सूर्यवंशी की तरह एक और नाम है जिसने 17 साल की उम्र में ही बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के तौर पर पार्टिसिपेट किया था। 

सुंबुल तौकीर खान

बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एमसी स्टैन ने अपने नाम की थी। उस सीजन में शिव ठाकरे, शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान नजर आए थे। खुद सुंबुल तौकीर ने यह दावा किया था कि वह बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के तौर पर पार्टिसिपेट करते समय 17 साल की थी। टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच में पड़ कर सुंबुल ने अपना खेल भी खराब कर लिया था, जिसके लिए वीकेंड का वार पर सलमान खान की तरफ से उन्हें जबरदस्त फटकार मिली थी। 

बिग बॉस के घर में कम उम्र के कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस के इतिहास में कम उम्र के कंटेस्टेंट्स की अगर बात की जाए तो अब्दु रोजिक, मुस्कान बामने और ऊर्फी जावेद जैसे सेलिब्रिटीज का नाम सामने आता है। अब्दु रोजिक ने जब बिग बॉस के घर में हिस्सा लिया था तो उनकी उम्र 18 साल थी। वहीं मुस्कान बामने जब कंटेस्टेंट बनी थी तो वह 23 साल की थी और ऊर्फी जावेद की अगर बात करें तो उन्होंने 25 साल की उम्र में बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था।  

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com