Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैफ अली खान ने 12 साल बड़ी अमृता सिंह से की शादी, फिर भी नहीं चला दोनों का रिश्ता

एक्टर सैफ अली खान 16 अगस्त को 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1991 में सैफ अली खान ने अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली। सैफ और अमृता की शादी के बाद पटौदी खानदान ने एक्ट्रेस को बहु के रूप में एक्सेप्ट तो नहीं किया लेकिन बेटे की खातिर अपने घर में जगह जरूर दे दी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 16, 2024 | 07:00 AM

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सैफ अली खान एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता है, जो हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। एक्टर का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। सैफ अली खान 16 अगस्त यानी आज 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ अली खान ने अपना अभिनव करियर की शुरुआत साल 1993 में आई फिल्म परंपरा से की थी।

ये भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर ने लाल साड़ी में ढाया कहर, देसी लुक पर पिघला फैंस का दिल

सैफ अली खान ने वास्तविक पहचान साल 2001 में आई फिल्म दिल चाहता है से मिली थी। इसके अलावा एक्टर ने कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया। इसमें से हम तुम, सालाम नमस्ते, ओमकारा, लव आज कल, रेस, कॉकटेल, बुलेट राजा, रेस 2, हैप्पी एंडिंग, रंगून, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कच्चे धागे, दिल चाहता है, कल हो ना हो और कालाकांडी शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट बयान पर छिड़ी बहस, करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया समर्थन

करीना कपूर ने खोले राज कपूर से जुड़े होली के यादगार किस्से, अब सादगी से मनाती हैं त्योहार

Birthday Special: पहली फिल्म से चमकी किस्मत, 12 साल छोटे एक्टर से किया निकाह, फिर ऐसे टूटी शादी

आरती सिंह संग फोटो पर दिया अजीब एक्सप्रेशन, बेटे जेह को दिखाई आंख, ISPL में बदले तेवर पर ट्रोल हुईं करीना कपूर

12 साल बड़ी अमृता सिंह से की शादी

साल 1991 में सैफ अली खान ने अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी कर ली। अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी की खबर सुनकर पटौदी खानदान में भूचाल आ गया। उस समय सैफ अली खान केवल 20 साल के थे और लगभग बेरोजगार भी। ऐसे में 32 साल की दुल्हन को पटौदी खानदान भला कैसे एक्सेप्ट करता। लेकिन सैफ पर अमृता सिंह का भूत इस कदर सवार था कि वो अपने ही खानदान के खिलाफ बगावत पर उतर आए।

पटौदी खानदान ने नहीं किया अमृता को एक्सेप्ट

सैफ के पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी ने अपने बेटे को इस शादी के लिए अपनी जायदाद से बेदखल करने की भी धमकी दी थी लेकिन इसका सैफ पर कोई असर नहीं पड़ा। सैफ और अमृता की शादी के बाद पटौदी खानदान मजबूर हो गया। इसके बाद उन्होंने अमृता सिंह को बहु के रूप में एक्सेप्ट तो नहीं किया लेकिन बेटे की खातिर अपने घर में जगह जरूर दे दी। शादी के बाद अमृता और सैफ अली खान के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हुए।

ये भी पढ़ें- ‘स्त्री 2’ में नजर आए विक्की कौशल, अक्षय कुमार के कैमियो ने दर्शकों को चौंकाया

14 साल ही चला कपल का रिश्ता

शादी के 14 साल बाद 2004 में अमृता और सैफ का तलाक हो गया। तलाक के बाद सारा और इब्राहिम अमृता के साथ रहते हैं। फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान और करीना की नजदीकियां बढ़ गई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। साल 2012 में अली खान और करीना कपूर ने शादी कर ली। इस शादी में एक्टर ने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह को भी बुलाया था। हालांकि वह इस शादी में नहीं आई थी।

Saif ali khan married amrita singh who is 12 years older than him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2024 | 07:00 AM

Topics:  

  • Kareena Kapoor Khan
  • Saif Ali Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.