Janhvi Kapoor Wreaked Havoc In A Red Saree Fans Hearts Melted On Her Desi Look
जाह्नवी कपूर ने लाल साड़ी में ढाया कहर, देसी लुक पर पिघला फैंस का दिल
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस लाल साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस का देसी लुक देसी पर फैंस का दिल पिघल गया हैं। जाह्नवी कपूर के लाल साड़ी में गोल्डन एंब्रॉयडरी और जाली वर्क किया गया है, जो इसे देसी लुक दे रहा है।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अपने फैंस की धड़कने तेज करते हुए जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस लाल साड़ी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस का देसी लुक देसी पर फैंस का दिल पिघल गया हैं। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक दिया की इमोजी भी शेयर की हैं।
जाह्नवी कपूर के लाल साड़ी में गोल्डन एंब्रॉयडरी और जाली वर्क किया गया है, जो इसे देसी लुक दे रहा है। साड़ी के बॉर्डर पर किया गया बारीक काम इसे और भी आकर्षण बन रहा है। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ फुल सिविल ग्रीन ब्लाउज पहना है, जिसमें गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई है। लाल और हरे रंग का यह कॉम्बिनेशन बहुत ही ट्रेडिशनल और क्लासिक दिख रहा है।
जाह्नवी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कुछ खूबसूरत ज्वेलरी भी पहनी हैं। उन्होंने एक भारी चोकर नेकलेस पहना है, जो उनके लुक को और भी ट्रेडिशनल और क्लासिक बना रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग झुमके पहने हैं, जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा है। उनके झुमको में भी ग्रीन और गोल्डन एलिमेंट से जो उनके पूरे आउटपुट के साथ परफेक्टली मैच कर रहा है।
एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ नेचुरल मेकअप का चुना है। उनके चेहरे का हल्का फाऊंडेशन, न्यूड लिपस्टिक और हल्का ब्लश उनके लुक को बहुत ही नेचुरल बना रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी आंखों को हल्का काजल और मस्कारा लगाया हैं। इससे एक्ट्रेस की आंखे और भी खूबसूरत लग रही हैं। उनके माथे पर बिंदी उनके ट्रेडिशनल लुक को पूरा कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला और नेचुरल स्टाइल दिया है।
जाह्नवी कपूर की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि वाह सुपर अद्भुत प्यारा लुक। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि सुंदर लग रही है। थोड़े दिन का लिए मैं व्यस्त हूं। इसलिएअपना ख्याल रखना। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जान्हवी कपूर साड़ी में बेहद आकर्षक लग रही हैं, जिसमें खूबसूरती और शालीनता का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है।
Janhvi kapoor wreaked havoc in a red saree fans hearts melted on her desi look